उदयपुर

दादी के जेवर चुराने के अारोप में पोता ग‍िरफ्तार, इस वजह से खुद के ही घर में की चोरी

मौज-शौक करने के लिए दादी के ही घर में चोरी की
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2018, 9:00 AM IST
crime in udaipur

उदयपुर . प्रतापनगर थाना पुलिस ने गणेशनगर पायडा में एक सूने मकान से 14 तोला सोने के जेवरात एवं नकदी चुराने के आरोप में प्रार्थिया के पोते को गिरफ्तार किया। आरोपी बीए की पढ़ाई कर रहा है और उसने मौज-शौक करने के लिए दादी के ही घर में चोरी की। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर चोरी के जेवर कहां बेचे है इसका पता लगाने मे जुटी हुई है।

थानाधिकारी हनवंत ङ्क्षसह ने बताया कि करीब साढ़े चार लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी के मामले में गहनता से तफ्तीश की तो प्रार्थिया फातिमा बेगम पत्नी फकीर मोहम्मद मुसलमान के पोते खालिद पुत्र मोहम्मद जहीर की संदिग्ध गतिविधियां समाने आई। उससे पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल ली। पुलिस के अनुसार प्रार्थिया फातिमा ने रिपोर्ट में बताया कि वह सपरिवार पति का इलाज करवाने के लिए अहमदाबाद गई हुई थी। पीछे से चोर करीब 14 तोले के सोने के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर ले गए।

गलत ऑपरेशन से मौत, डॉक्टर पर 10 लाख का जुर्माना

उदयपुर . गलत ऑपरेशन के चलते मरीज की मौत होने पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम ने एक आदेश पारित कर ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर पर भारी जुर्माना लगाया है। फोरम के अध्यक्ष हिमांशु राय नागोरी, सदस्य भारतभूषण ओझा और अंजना जोशी ने 2012 से चल रहे इस मामले की सुनवाई करते हुए परिवादी सोनाली राठी के पक्ष में उक्त आदेश दिया। जावद निवासी सोनाली ने 8 अगस्त 2012 को पेश परिवाद में बताया कि उनके पति महेश कुमार को पेटदर्द की शिकायत पर यहां सरदारपुरा निवासी डॉ राहुल जे भट्ट को दिखाया था। इस पर डॉक्टर ने दोनों किडनी में पथरी बताते हुए ऑपरेशन की बात कही। डॉक्टर ने दोनों किडनियों का एक साथ ऑपरेशन किया। बाद में उनकी तबीयत खराब हो गई जिस पर डॉक्टर ने उन्हें नडिय़ाद रेफर किया, जहां पर डॉक्टरों ने माना कि ऑपरेशन में लापरवाही हुई है। इसके बाद 19 अगस्त 2012 को मृत्यु हो गई।

Published on: