
उदयपुर. फिरौती के एक मामले में धमकाने के बावजूद कोर्ट में बयान देने पर आरोपियों ने व्यापारी पर फायरिंग कर डकैती की योजना बना डाली। सूचना पर पुलिस की स्पेशल टीम व भूपालपुरा थानापुलिस ने संयुक्त रुप कार्रवाई करते हुए गंगुकुंड पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार लोडेड पिस्टल व एक चाकू बरामद किया।एएसपी हर्ष रत्नू ने बताया कि शहर में व्यापारियों को डरा धमकाकर रुपए एेंठने के मामले की वारदाते बढऩे पर स्पेशल टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सीआई गोवर्धनसिंह भाटी मय टीम को गोवद्र्धनविलास निवासी व्यापारी किशोर अच्छवानी को धमकी देने के मामले में नजर रखी तो पता चला कि हनीफ अपने साथियों के साथ गंगुकुंड पर योजना बना रहा है। सूचना पर सीआई भाटी ने भूपालपुरा थानाधिकारी हरेन्द्र सिंह सौदा के साथ दबिश देकर मौके से मदारपुरा मोहल्ला मंदसौर (मध्यप्रदेश) निवासी इम्तियाज उर्फ सलीम पुत्र मुमताज खां, फारुखे आजम कॉलोनी मल्लातलाई निवासी मोहम्मद जुबेर उर्फ बिट्टू पुत्र मोहम्मद युसुफ , स्वराजनगर माछला मगरा हाल दीवानशाह कॉलोनी निवासी मोहम्मद हनीफ पुत्र गफूर शाह, नोहरा बडग़ांव निवासी महेन्द्र सिंह पुत्र भंवर सिंह राठौड व मास्टर कॉलोनी अम्बामाता निवासी कुशाल पुत्र शांतिस्वरूप जेठी को गिरफ्तार किया।
दादी के जेवर चुराने के अारोप में पोता गिरफ्तार, इस वजह से खुद के ही घर में की चोरी
उदयपुर . प्रतापनगर थाना पुलिस ने गणेशनगर पायडा में एक सूने मकान से 14 तोला सोने के जेवरात एवं नकदी चुराने के आरोप में प्रार्थिया के पोते को गिरफ्तार किया। आरोपी बीए की पढ़ाई कर रहा है और उसने मौज-शौक करने के लिए दादी के ही घर में चोरी की। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर चोरी के जेवर कहां बेचे है इसका पता लगाने मे जुटी हुई है।थानाधिकारी हनवंत ङ्क्षसह ने बताया कि करीब साढ़े चार लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी के मामले में गहनता से तफ्तीश की तो प्रार्थिया फातिमा बेगम पत्नी फकीर मोहम्मद मुसलमान के पोते खालिद पुत्र मोहम्मद जहीर की संदिग्ध गतिविधियां समाने आई