उदयपुर

डेढ़ करोड़ का सोना लेकर भागे आरोपियों को ले गई मुंबई पुलिस

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
patrika
आजमगढ़ क्राइम

उदयपुर.बागोर. मुम्बई में ज्वैलर्स की दुकान से चार किलो सोना लेकर भागे दो आरोपियों को लेकर रविवार को पुलिस मुंबई रवाना हो गई। उनके एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है थानाधिकारी रामकिशन गोदारा ने बताया कि गोपजी की भागल (राजसमंद) निवासी सुरेश लोहार व चापा का गुड़ा (राजसमंद) निवासी नारायण गुर्जर को लेकर टीम मुम्बई रवाना हुई। अदालत के आदेश पर आरोपियों के पास से बरामद डेढ़ किलो सोने के गहने भी मुम्बई पुलिस को सौंप दिए गए। दोनों आरोपियों को शुक्रवार रात नाकाबंदी में बागोर पुलिस ने संदिग्ध हालात में घूमते पकड़ा था।

यह था मामला
फतहनगर (उदयपुर) निवासी महेन्द्र जैन के मुंबई स्थित ज्वैलरी शोरूम से तीन युवक ११ अक्टूबर को करीब डेढ़ करोड़ रुपए मूल्य के करीब चार किलो सोने के गहने चुराकर फरार हो गए थे।इस संबंध में मुंबई के वडाला टीटी थाने में मामला दर्ज कराया गया था। उनके बागोर में होने की मुंबई पुलिस ने जानकारी दी थी। इसके बाद बागोर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया था।

Updated on:
15 Oct 2018 07:02 pm
Published on:
15 Oct 2018 07:02 pm