उदयपुर

इस रास्ते लगातार हो रही डोडा चूरा तस्करी…अब टैक्सी परमिट कारें काम में लेने लगे तस्कर

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
crime
इस रास्ते लगातार हो रही डोडा चूरा तस्करी...अब टैक्सी परमिट कारें काम में लेने लगे तस्कर

चंदनसिंह देवड़ा/उदयपुर. में गोगुंदा-सायरा मार्ग पर डोडा चूरा तस्करी के मामले मे बढते जा रहे है। पुलिस से बचने के लिए तस्करों ने अब टैक्सी परमिट वाहनों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। मंगलवार कोगोगुंदा पुलिस ने इसी तरह की टैक्सी परमिट कार को रूकवाकर तलाशी लेनी चाही तो तस्कर उतर कर भाग निकले। कार की जांच में पता चला की उसमे डोडा चूरा भरा हुआ है। इस कार सेपुलिस ने करीब 15 लाख का 201 किलो डोडा चूरा बरामद किया और कार को जब्त किया। पुलिस फरार हुए तस्करों की तलाश में जुटी है। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि मारवाड जाने वालेइस रास्ते पर अमूमन इस सीजन में डोडा चूरा तस्करी बढ जाती है जिसको लेकर पुलिस चैसक है। बीते पांच महिने में अकेले गोगुंदा थाना पुलिस ने 10 कारों से 1600 किलो डोडा चूरा पकडा है। 7तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़े है। अब तक पुलिस ने तस्करी का करीब 2 करोड़ का माल पकड़ा है लेकिन उसके बावजूद भी तस्करी जारी है।

गोगुंदा पिण्डवाड़ा मार्ग से मारवाड के सिरोही औरपाली की तरफ मादक पदार्थ ले जाना तस्कर काफी मुफीद समझते है लेकिन पुलिस की नजर पड़ने पर यह बच नहीं पाते है।

Published on:
16 Oct 2018 05:42 pm