उदयपुर

मामूली विवाद पर अपचारी ने युवक पर कर दिया चाकूवार

http://www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2018, 6:00 PM IST
crime in azamgarh
आजमगढ़ क्राइम की खबरें

उदयपुर . गाड़ी से टक्कर के बाद मामूली विवाद में एक अपचारी ने युवक को चाकू मार दिया था जिसे घंटाघर थाना पुलिस ने निरूद्ध (डिटेन) किया।थानाधिकारी गोपाल चंदेल ने बताया कि कुंजरवाड़ी निवासी फरान पुत्र अब्दुल फरीद अपने साथी साहिल व फरदीन के साथ स्कूटी से खेरादीवाड़ा से मोतीचौहटा जा रहा था। स्कूटी फरान चला रहा था तथा पीछे दोनों साथी बैठे थे। मोतीचौहटा से कुछ दूरी पर पीछे से आई बाइक स्कूटी से टकरा गई। साहिल ने देखकर गाड़ी चलाने के लिए कहा तो बाइक सवार ने रुकने का कहते हुए पास बुलाया। तीनों साथी स्कूटी खड़ी कर पास गए तो उसने हाथापाई करते हुए फरदीन को चाकू मार दिया। दोनों साथी फरदीन को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। इस संबंध में मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने तलाशी कर अपचारी को डिटेन किया।


हाईकोर्ट ने एसीबी से मांगी रिपोर्ट

उदयपुर. परिवहन विभाग कार्यालय में अस्थायी परमिट में अनियमितता के संबंध में एक परिवाद के लीक होने के मामले में उच्च न्यायालय ने एसबी से रिपोर्ट मांगी है।परिवादी अधिवक्ता देवीलाल की ओर से अधिवक्ता अभिषेक पारीक ने आपराधिक विधिक याचिका दायर की थी। परिवाद में बताया कि परिवहन विभाग में अस्थायी परमिट जारी करने में एक कार्मिक अनियमितता की सितंबर में एसीबी को शिकायत दी थी।

Published on: