
उदयपुर. पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद में दो युवकों ने चांदपोल क्षेत्र में एक कार्यालय पर जानलेवा हमलाकर तोडफ़ोड़ की, वहीं सवीना थाने में पति द्वारा पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज हुआ।पुलिस ने बताया कि वारी घाट चांदपोल निवासी दिनेश पुत्र शंकरलाल कुमावत की उसके यहां काम करने वाले गोटू से पैसों की लेन-देन चल रही थी। शाम को गोटू अपने मित्र सुनील के साथ तलवार लेकर दिनेश के कार्यालय पहुंचा और उस पर हमला कर दिया। हमले में दिनेश की अंगुली पर चोट आई। हो-हल्ला होते ही आरोपी तलवार से कार्यालय कांच फोडकऱ भाग निकले। सूचना पर घंटाघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दिनेश की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया।इसी तरह पथिक नगर निवासी नरेंद्र मीणा ने सविना थाने में रिपोर्ट दी कि शनिवार शाम को बड़े भाई देवेंद्र मीणा ने पत्नी कमला से झगड़ा करते हुए उस पर चाकू से वार कर दिया। भाभी के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह ऊपर पहुंचा तो भाई वहां से भाग छूटा। भाभी के हाथ, कंधे, कमर व जांघ पर चाकू वार होने से काफी मात्रा में खून बहा। वह उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां उसका उपचार चल रहा है।