
उदयपुर. महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले आरोपी वृद्ध को सुखेर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि शास्त्रीनगर कोटा हाल चित्रकूटनगर निवासी विरेश सिंह पोखर के खिलाफ एक महिला ने दर्ज मामले में आरोप लगाया कि आरोपी ने दस साल पहले स्वयं को अकेला बताते हुए उसे शादी का झांसा देते हुए यौन शोषण किया। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। हकीकत जानने पर पता चला कि आरोपी पूर्व ही शादीशुदा होकर दो बच्चों का पिता है। पीडि़ता ने इस संबंध में नवम्बर, 2018 में सुखेर थाने में मामला दर्ज करवाया। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाइकोर्ट व डीजे कोर्ट में दो-दो बार अग्रिम जमानत की याचिका पेश की, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दी। आरोपी ने बाद में मुकदमे को खारिज करने के लिए हाइकोर्ट में आवेदन किया, जिसे भी न्यायालय ने नामंजूर कर दिया। शनिवार शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय ने एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा।