उदयपुर

फायरिंग के आरोपियों को शरण देने वाला गिरफ्तार

त्तौडगढ़़ में मारपीट, जानलेवा हमले के करीब नौ प्रकरण दर्ज है
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Oct 2019, 6:58 PM IST
Crime in Ahmedabad लुटेरी दुल्हन गिरोह का एक और युवक हुआ शिकार
Crime in Ahmedabad लुटेरी दुल्हन गिरोह का एक और युवक हुआ शिकार

उदयपुर. हिरणमगरी थाना क्षेत्र के परशुराम चौराहे पर चाय की थड़ी चलाने वाले युवक पर गोली वाले आरोपी हिस्ट्रीशीटर को शरण व हथियार देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सीआई डॉ.हनवंतङ्क्षसह ने बताया कि पानेरियों की मादड़ी निवासी भंवरलाल पुत्र तुलसीराम मेनारिया ने रिपोर्ट में बताया कि वह पानेरियों की मादड़ी परशुराम चौराहे पर चाय की थड़ी लगाता है। दोपहर को थड़ी पर चीरवा निवासी दीपक पुत्र प्रेमशंकर मेनारिया व किशन पुत्र माधुलाल मेनारिया आए। उनसे चाय व अन्य सामान के पेटे बाकी तीन सौ रुपए की उधारी का तकाजा किया तो दीपक गुस्सा हो गया। उसने पिस्टल निकाल कर फायर कर दिया। गोली उसके पांव में छूकर निकल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की तो पता चला कि आरोपियों को तेजाजी का चौक प्रतापनगर चित्तौडगढ़़ निवासी लोकेश पुत्र देवीलाल मेनारिया हथियार देने के साथ ही शरण दी थी। पुलिस ने लोकेश को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध चित्तौडगढ़़ में मारपीट, जानलेवा हमले के करीब नौ प्रकरण दर्ज है

Published on: