उदयपुर

बजरी से भरे डम्पर ने लिया बाइक सवार को चपेट में…मौके पर हुई मौत

मावली के फलीचड़ा खेड़ी गांव में शनिवार को बजरी से भरे डम्पर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Oct 2019, 7:42 PM IST
Crime in Ahmedabad लुटेरी दुल्हन गिरोह का एक और युवक हुआ शिकार
Crime in Ahmedabad लुटेरी दुल्हन गिरोह का एक और युवक हुआ शिकार

मावली. तहसील क्षेत्र के फलीचड़ा खेड़ी गांव में शनिवार को प्रातः साढे 9 बजे एक बजरी से भरे डम्पर की चपेट में आ जाने से एक बाईक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस सुत्रों के अनुसार मावली के थामला निवासी राहुल प्रजापत पिता निर्भयशंकर प्रजापत उम्र 20 वर्ष फलीचड़ा से मावली की ओर आ रहा था। इसी दौरान फलीचड़ा खेडी मुख्य मार्ग पर सामने से आ रहे बजरी से भरे डम्पर ने बाईक सवार राहुल को चपेट में ले लिया। जिससे बाईक पर सवार राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटनाक्रम देखते ही आसपास से दर्जनों की संख्या ग्रामीण दौड़ पडे़। मौके पर फतहनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। इधर, हादसे पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया तथा ग्रामीणांे ने जमकर आक्रोश जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सुत्रों के अनुसार एक वर्ष पूर्व ही राहुल के पिता की दुर्घटना में देहांत हो गया था। जिसके बाद राहुल की भी मृत्यु होने से परिवार एवं गांव में शोक की लहर है। शनिवार को राहुल अपनी भुआ के घर गया हुआ था तथा पुनः अपने गांव थामला लौटते समय हादसा हो गया।

Updated on:
12 Oct 2019, 7:42 PM IST
Published on: