52 दिन बाद छूट मिली तो खिल उठे चेहरे, सोशल डिस्टेसिंग की पालना की, मास्क लगाए और की खरीदारी भीलवाड़ा. कोरोना से निपटने के लिए शहर में 52 दिन से लागू कफ्र्यू में सोमवार को नई व्यवस्था के तहत थानेवार क्षेत्र में छूट मिली तो लोगों के चेहरे खिल उठे। पहले दिन सोमवार को सुभाषनगर थाना क्षेत्र की 16 कॉलोनियों की बड़ी संख्या में लोगों ने सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक खरीदारी की। वे संयमित व अनुशासित दिखे।
52 दिन बाद छूट मिली तो खिल उठे चेहरे, सोशल डिस्टेसिंग की पालना की, मास्क लगाए और की खरीदारी
भीलवाड़ा. कोरोना से निपटने के लिए शहर में 52 दिन से लागू कफ्र्यू में सोमवार को नई व्यवस्था के तहत थानेवार क्षेत्र में छूट मिली तो लोगों के चेहरे खिल उठे। पहले दिन सोमवार को सुभाषनगर थाना क्षेत्र की 16 कॉलोनियों की बड़ी संख्या में लोगों ने सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक खरीदारी की। वे संयमित व अनुशासित दिखे। लोगों को कहना था कि व्यापारिक संगठनों व संस्थाओं ने जिस प्रकार से छूट के दौरान प्रशासन के साथ कंधा से कंधा मिलाते हुए व्यवस्था की, वे सराहनीय है। कोरोना कर्मवीर का विभिन्न स्थानों पर सम्मान होने से सोमवार को शहर के मुख्य बाजार में आदर्श माहौल नजर आया।
छूट का न उठा बेजा फ ायदा
शहर में कफ्र्यू में ढील के दौरान जिला प्रशासन के आदेश की पालना सुनिश्चित हो, इसके लिए लोगों को सजग किया। लोगों को चाहिए कि छूट के दिन थाना क्षेत्र के वो ही लोग बाजार में आए। इस दौरान अनुशासित रहे और बेवजह घर से नहीं निकले। विनोद शर्मा, संयुक्त सचिव, भूपाल क्लब
सुभाषनगर का सहयोग
पहले दिन सुभाषनगर थाना क्षेत्र के लोगों को ढील का फ ायदा मिला। सब कुछ व्यवस्थित दिखा और क्षेत्र के लोगों ने सहयोग भी किया। ऐसे में जरूरत के हिसाब से लोगों को घरों से बाहर निकलना चाहिए। बेवजह बाजार में भीड़ आने से फि र पुरानी स्थिति बन सकती है। क्षेत्र की जनता सहयोग करें। सुरेंद्रसिंह मोटरास, सुभाषनगर
फु टवियर व्यवसाय को दें राहत
कफ्र्यू में नए सिरे से छूट से शहर में अच्छा माहौल बनाए। लोग अब जरूरत की पसंदीदा वस्तु खरीद सकेंगे। व्यापारिक वर्ग का पूर्ण सहयोग रहा। थाना क्षेत्र की जनता भी संयमित व अनुशासित तरीके से बाजार में आई। प्रशासन को फु टवियर की थोक व फु टकर दुकानों को भी खोलने की अनमुति देना चाहिए। रमेश खोतानी, फु टवियर व्यवसायी
कोरोना के खिलाफ हम लगातार जीत की तरफ अग्रसर है। खरीद के दौरान दुकान के बाहर लोगों ने सोशल डिस्टेसिंग की पूर्ण पालना की और मास्क लगाए ये जरूरी भी है। इन्द्रा मार्केट में दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोल में लोग दिखे। जय, किराणा व्यवसायी
कोरोना से बचने को सावधानी जरूरी है। मध्यमवर्गीय परिवार बेबस है। जिला प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है। चयनित परिवारों को रसद विभाग बहुत कुछ नि:शुल्क दे रहा है। विभिन्न संगठन मदद कर रहे हैं। आमजन की सुनवाई घर बैठे हो और जरूरत की वस्तु सहजता से मिल जाए जो बाजार में जाने की जरुरत ही नहीं रहे।
कोमल खींयाणी, गृहिणी
कफ्र्यू में ढील की कराई पालना
कफ्र्यू में छूट से अब समूचे शहर को राहत मिलेगी। छूट में लोग अनुशासित तरीके से दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के गोले में रहे। खास कर युवा संयमित रहें। निर्माणाधीन भवनों के बाहर से बिखरी निर्माण सामग्री हटा लेनी चाहिए।
अभिषेक पंचोली, संवेदक
छूट का मतलब घूमना नहीं
कफ्र्यू में छूट का मतलब यह नहीं है कि घरों से निकल कर बाहर घूमों। पार्कों में आओ व सडक़ों पर वाहन दौड़ाओं। कोरोना से हम तब ही जीत पाएंगे जब प्रशासन का साथ देंगे। जरूरी है, घर के भीतर रहते हुए कोरोना से लड़े। देवीसिंह दुग्गड़, आरसी व्यासनगर
काम धंधों को दे मंजूरी
53 दिन से कारोबार बंद है। जरूरी घरेलू कार्य नहीं हो पा रहे है। राशन की समस्या बड़ी नहीं है। बड़ी जरूरत सभी काम धंधे शुरू करने की है। घरेलू काम-धंधे शुरू नहीं होने से परिवार के समक्ष आर्थिक चुनौती बढ़ गई। सर्वाधिक पीड़ा मध्यमवर्गीय परिवारों को उठानी पड़ रही है। अशोक नागवानी, गारमेंटस व्यवसायी
न दिखाएं अति उत्साह
मंगलवार को छूट का दूसरा दिन होगा। सुभाषनगर की भांति प्रतापनगर, पुर व सदर थाना क्षेत्र के लोग भी नई व्यवस्था में सहयोग करेंगे। लोगों को समझना चाहिए कि शहर में लॉकडाउन है। कफ्र्यू में भी सिर्फ चार घंटे की छूट है। प्रदीप वर्मा, बापूनगर
महिलाएं बरतें सावधानी
लॉकडाउन में सोमवार को महिलाओं ने भी खरीद में अनुशासित नजर आई। जिला प्रशासन को अन्य जरूरी सामानों की दुकानों को भी अनुमत करना चाहिए। अनुपमा राठौड़, गृहिणी