उदयपुर

उदयपुर में नवविवाहिता की मौत के बाद मचे बवाल के बाद दोनों पक्षों ने दर्ज करवाए मामले, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम

पुलिस ने अपराह्न में मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द किया।
2 min read
May 28, 2018
Feature image

उदयपुर . हिरणमगरी सेक्टर-4 स्थित चौधरी हॉस्पिटल में शनिवार देर रात एक नवविवाहिता की मौत के बाद मचे बवाल के बाद रविवार को दोनों पक्षों ने हिरणमगरी थाने में परस्पर मामले दर्ज करवाए। पुलिस ने अपराह्न में मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द किया।


पुलिस ने बताया कि मेड़ता डबोक निवासी कुसुम कुंवर पत्नी विक्रम सिंह देवड़ा की शनिवार को चौधरी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृत्यु के बाद परिजनों ने हंगामा मचाते हुए चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर चिकित्सालय प्रबंधन के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया। इधर, अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों के खिलाफ अभद्रता, गाली-गलौच व स्टॉफ से मारपीट व तोडफ़ोड़ के प्रयास का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया।

मलेरिया पॉजीटिव आया था
मरीज को 25 मई को अस्पताल लाए थे। उसे पांच दिन का पहले से बुखार था। मलेरिया पॉजीटिव आया था, उसकी लीवर व किडनी पर भी इसका असर था। प्लेटलेट्स भी कम थी। 26 को सांस में तकलीफ होने पर एक्सरे करवाया तो फेफड़ों में भी असर मिला। उसी दिन आईसीयू में शिफ्ट परिजनों को अब हालात बता दिए थे। परिजनों ने सभी आरोपित बेबुनियाद हैं।
कल्पेश चौधरी, एमडी फिजीशन व चौधरी हॉस्पिटल निदेशक

READ MORE: कार पलटी, पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल
गोगुन्दा. क्षेत्र के घोलीघाटी के समीप हाइवे पर रविवार को एक कार के अनियंत्रित होकर पलटी खाने से उसमे सवार दम्पती में से पत्नी की मौत हो गई व पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उदयपुर रेफर किया गया। रावमादड़ा निवासी गोवद्र्धनसिंह राव अपनी पत्नी हेमलता (42) के साथ उदयपुर से जसवंतगढ़ प्रसादी में हिस्सा लेने आ रहे थे तभी घोलीघाटी के समीप मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई।

हेमलता के सिर में गहरी चोट आई व गोवर्धनसिंह के रीढ़ की हड्डी में चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेस से उदयपुर चिकित्सालय पहुंचाया, जहां हेमलता की मौत हो गई व गोवर्धनसिंह को भर्ती किया गया। गोवद्र्धनसिंह राजसमंद थाने में एएसआई के पद पर तैनात है।

Published on:
28 May 2018 04:22 pm