
प्र्र्रमाेद साेनी / उदयपुर. पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को धन तेरस से हुई। रोशनी से नहाए बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। त्योहारी सीजन में लोगों ने जमकर खरीदारी की। अच्छी खरीदारी होने से व्यापारियों के चहरे खिल उठे । शहर की सभी दुकानं, शोरूम व मॉल्स सजे नजर आए। धनतेरस पर बाजारों में आम दिनों से ज्यादा भीड़ के कारण हर ओर रह रह कर जाम की स्थिति रही। भट्टियानी चौहट्टा महालक्ष्मी मंदिर पर सुबह से दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। धनतेरस पर सर्राफा से लेकर बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, मोबाइल रेडीमेट कपड़े तथा आतिशबाजी की दुकानों पर खरीदारी हुई। बर्तनों की दुकानों पर भी भीड़ रही। धनतेरस पर नए बर्तनों की खरीद की परंपरा के तहत पुराने शहर की कई दुकानों से लेकर उपनगरीय क्षेत्र में स्थित बर्तनों की दुकानें भी ग्राहकों से भरी नजर आई। शहर के बड़ा बाजार, भड़भूजा घाटी, हाथीपोल, मंडी की नाल आदि में बर्तनों की दुकानो व शोरूम पर खरीदारों की भीड़ रही। कई गृहणियों ने परम्परागत रूप से पीतल ओर तांबे के बर्तन खरीदे तो अधिकतर लोगों ने जरूरत मुताबिक रोजमर्रा की वस्तुएं खरीदी। बर्तन कारोबार से जुड़े व्यापारियों के अनुमान के हिसाब से इस बार करोड़ों का बाजार हुआ है।आभूषण व्यापारियों के चेहरे दमकेसोने की उछाल से सर्राफा व्यापारियों के चेहरे दमके। रियल स्टेट व शेयर मॉर्केट की मंदी ने सोने को उछाल दी। राजस्थान सर्राफा संघ के संरक्षक इंदरसिंह मेहता ने बताया कि इस बार सर्राफा बाजार में जमकर खरीदारी हुई। उन्होंने बताया कि धनतेरस पर उदयपुर शहर मंे करोड़ों का कारोबार हुआ। दो साल से नोटबंदी व जीएसटी से मंदी की मार थी। ेज्वेलरी दुकानों व शोरूम पर चांदी के सिक्के, नेकलेस, बेंगल्स के अलावा डायमंड की अंगूठियों की खरीद के साथ ही अन्य ज्वेलरी की बिक्री हुई। इस दौरान चांदी की लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाए व चांदी की थाली, चम्मच आदि की बिक्री हुई।इलेक्ट्रॉनिक में जबर्दस्त खरीदारीहिन्द एंटरप्राइजेज के सुरेश कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक आइटम में एलइडी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव तथा आरओ की मांग सबसे ज्यादा रही। ग्राहकों की बढ़ती भीड़ व खरीदारी के उत्साह के चलते शोरूम देर रात तक खुले रहे। मोबाइल व्यवसायी पुष्पेंद्र जैन ने बताया कि अच्छी बिक्री हुई। सुबह से शुभ मुहूर्त में लोगों ने खरीदारी की। खूब बिके वाहनशहर के ऑटोमोबाइल शोरूम पर सुबह से स्कूटर, बाइक आदि वाहन खरीदने के लिए सुबह से लोगों की भीड़ लगी रही। शुभ मुहूर्त में वाहन की पूजा कर लोग ले गए। दुपहिया वाहन शोरूम पर ढोल थाली से स्वागत किया गया।रॉयल मोटर्स के शब्बीर मुस्ताफा ने बताया कि धनतेरस पर पिछले ३५ वर्षों का रिकॉड टूटा है। करीब 1400 सौ दुपहिया वाहन की बिक्री हुई। वही वीएसएस के सतपाल सिंह ने बताया कि सुबह से ग्राहकों की भीड़ रही व लोगों ने शुभ मुहूर्त में दुपहिया वाहन खरीदे। 1145 वाहनों की बिक्री हुई। आन लाइन शॉपिंग भीऑनलाइन शॉपिंग एप्प पर इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं विशेषकर मोबाइल हेडफोन लेपटॉप होम थियेटर के साथ ही कई वस्तुओ की खरीदारी हुई। वही ऑनलाइन शॉपिंग पर कई डिस्काउंट उपलब्ध थे।
गृह सज्जा व रूप निखारेंगे आज
शहर के कई पार्लर्स पर एडवांस बुकिंगउदयपुर. रूप चतुर्दशी से एक दिन पूर्व महिलाओं ने सौंदर्य सामग्री की खरीदारी की। कई ने घरों व प्रतिष्ठानों को सजाया संवारा। शहर के ब्युटी पार्लर्स पर एडवांस बुकिग हुई तो कई पर शुक्रवार शाम को ही महिलाओं की भीड़ रही।शनिवार को रूप चौदस पर दुकानों व मकानों के बाहर रंगोली बनाई जाएगी। वही कई घरों में घेरू रंग से पारम्परिक रंगोली व मांडने बनाए जाएगे।शुक्रवार को महिलाओं ने घर आंगन सजाने से लेकर रूप निखार की तैयारी पूरी की। रूप चतुर्दशी को शनिवार को शहर के ब्यूटी पार्लर्स में स्त्री पुरुषों की भीड़ रहेगी। कई महिला-पुरुषों ने रूप निखारा। इस दौरान हेयर कलर, ग्लोबल फेशन कलर, हेयर हाई लाइटिंग आदि करवाए गए। ै