
भुवनेश पंड्या
उदयपुर. गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए अनैतिक देह व्यापार के साथ आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टे के गिरोह का भांडाफोड़ किया है। जिला पुलिस अधीक्षक कैलाशचन्द्र विश्नोई के निर्देश पर अनंत कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयपुर के निर्देशन में प्रेम धणदे, वृताधिकारी के नेतृत्व में प्रशिक्षु आरपीएस जितेन्द्र सिंह राठौड़, पुलिस थाना गोवर्धनविलास व रामनारायण उ.नि. थाना इंचार्ज पुलिस थाना गोवर्धनविलास मय टीम ने थाना सर्कल में अनैतिक देह व्यापार के साथ आईपीएल किकेट मैच पर सट्टा लगाते विकास उर्फ विक्की पुत्र राजकुमार विरवानी, निवासी भट्टियानी चौहट्टा हाल पानेरियों की मादड़ी, सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अनैतिक दैह व्यापार में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री व आईपीएल सट्टे में 3 लाख से अधिक के हिसाब की डायरी, एलसीडी टी.वी., 16 मोबाईल हैडसेट व 25,000 रू नकद राशि जब्त की है।
-----
ऐसे हुआ खुलासा
वृत्ताधिकारी धणदे व प्रशिक्षु आरपीएस राठौड को गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि पुलिस थाना गोवर्धनविलास सर्कल के जीवनतारा कॉलोनी के पास स्थित एक फ्लैट में आईपीएल क्रिकेट मैच पर अवैध सट्टे के काम के साथ-साथ अनैतिक देह व्यापार भी चल रहा हैं। कांस्टेबल दिनेश सिंह को बोगस ग्राहक बनाकर फ्लेट पर भेजा गया। जिसने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर उच्चाधिकारीयों को सूचना दी। पुलिस टीम ने उक्त फ्लेट पर दबिश दी।