15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाखड़ से कमलनाथ महादेव मंदिर तक निकली कावड़ यात्रा

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 15, 2026

Rajasthan

कावड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत
झाड़ोल. हिंदुत्व रक्षा महासंघ झाड़ोल मंडल की ओर से खाखड़ से आवरगढ़ स्थित प्राचीन कमलनाथ महादेव मंदिर तक निकली कावड़ यात्रा का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। महासंघ की ओर से कावड़ यात्रियों एवं आमजन के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में हिंदुत्व रक्षा महासंघ झाड़ोल मंडल की कार्यकारिणी ने भाग लेते हुए कावड़ यात्रियों की सेवा की। स्थानीय नागरिकों, वरिष्ठजनों, मातृशक्ति सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी आयोजन में भागीदारी निभाई। इस दौरान कावड़ यात्रियों ने हर हर महादेव और जय सियाराम के जयकारों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
आयोजन मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री शंकरसिंह पंवार, मंडल मीडिया प्रभारी शेखर मिश्रा, संगठन मंत्री नारायणलाल लुर, कार्यकारिणी सदस्य देवीलाल पटेल, ग्राम पंचायत खाखड़ के प्रशासक धुरी लाल वडेरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राव बहादुरसिंह ने सफल आयोजन के लिए झाड़ोल मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन सहित पूरी कार्यकारिणी को बधाई दीं।


फोटो-01- कावड़ यात्रा निकालते हुए - झाड़ोल