15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गवारड़ी में मनाया अखंड भारत दिवस

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 15, 2026

Rajasthan

राजसमंद. विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय गवारड़ी में अखंड भारत दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार पाण्डेय ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर शुभारंभ किया। उन्होंने 14 अगस्त को हुए भारत विभाजन और क्रांतिकारियों के संघर्ष की जानकारी दी। वीर सावरकर, भगत सिंह सहित क्रांतिकारियों के बलिदान को याद करते हुए उपस्थित विद्यार्थियों, ग्रामवासियों व विद्यालय कार्यकर्ताओं को खंडित भारत को पुनः अखंड बनाने के लिए तन-मन-धन से प्रयास तथा कार्यों का निष्ठा, लगन व ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई। अंत में विद्यार्थियों, आचार्य-दीदी, पीईईओ गवारड़ी रमेश चंद्र व्यास, सत्यनारायण मेनारिया, बद्रीलाल मेनारिया (ठेकेदार जी) व ग्रामवासियों ने भारत माता का पूजन किया।