15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निरमा विश्नोई ने संभाला भीम एसडीएम का पदभार

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 15, 2026

Rajasthan

भीम. निरमा विश्नोई ने भीम उपखंड अधिकारी के पद पर पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने कार्यालय का जायजा लिया तथा अधीनस्थ अधिकारियों से क्षेत्र की समस्याओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कार्यालय कर्मियों एवं क्षेत्रवासियों ने नवनियुक्त एसडीएम का स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में विश्नोई ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन और आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा। भूमि विवाद, अतिक्रमण, पेयजल, बिजली और कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

फोटो कैप्शन:
भीम एसडीएम का पदभार ग्रहण करतीं निरमा विश्नोई।