15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहीद सैनिकों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया नमन

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 15, 2026

Rajasthan

राजसमंद. मोही में राजसमंद भाजपा मीरा मंडल अध्यक्ष सोहनी देवी गुंजल के सानिध्य में पार्टी के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को मोही एवं बिनौल में शहीद सैनिकों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं ने मोही में शहीद सोहनलाल रैगर एवं शहीद नारायणलाल गुर्जर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर आसपास सफाई अभियान चलाया। इस दौरान शहीद सैनिकों के परिजनों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष दिग्विज सिंह भाटी, उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, महामंत्री लालूराम पुरबिया, लालजी टांक, सुरेश पुरबिया, नाथूलाल गुर्जर सहित शहीदों के परिजन एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।