उदयपुर

DIWALI 2017: उदयपुर में दिवाली पर यहां से खरीदिए शुद्ध सोने-चांदी के सिक्के और यहां से कीजिए शॉपिंग

दीपावली पर ग्राहक चांदी के 5 से 100 ग्राम तक के सिक्के खरीद सकेंगे।
2 min read
• •
Oct 05, 2017
silver coins

उदयपुर . सर्राफा एसोसिएशन की ओर से दीपावली के लिए सोने- चांदी के विशेष सिक्के तैयार किए जा रहे हैं। अध्यक्ष इंद्रसिंह मेहता ने बताया कि दीपावली पर ग्राहक चांदी के 5 से 100 ग्राम तक के सिक्के खरीद सकेंगे। सोने के सिक्के एक से 10 ग्राम तक के होंगे। इन पर सर्राफा एसोसिएशन उदयपुर का रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित रहेगा। महामंत्री विनोद लोढ़ा ने बताया कि सोने-चांदी के सिक्के गुणवत्तापूर्ण होंगे। ग्राहकों की समस्या निवारण के लिए - 8949595714 हेल्प लाइन सेवा भी शुरू की गई है।


शॉपिंग फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन
उदयपुर. सोजतिया ज्वेलर्स व राजस्थान पत्रिका के 95 एफएम तडक़ा के संयुक्त तत्वावधान में शॉपिंग फेस्टिवल का आगाज हुआ है। पोस्टर विमोचन करते समय प्रो. रणजीत सिंह सोजतिया ने बताया कि नए लक्की ड्रॉ स्कीम की शुरुआत की गई है, जिसमें 5000 रूपए की प्रत्येक खरीद पर रैफर कूपन मिलेगा, जिसमें प्रथम पुरस्कार कार, द्वितीय पुरस्कार स्कूटी और 50 अन्य आकर्षक उपहार होंगे। इसका ड्रॉ दिवाली बाद खोला जाएगा। पोस्टर विमोचन डॉ. महेन्द्र सोजतिया, असेन्ट कॅरियर पॉईन्ट के मनोज बिसार्थी, धु्रव सोजतिया, नेहल सोजतिया, अर्पित राजावत ने किया।


डॉ. महेन्द्र सोजतिया, रीना सोजतिया ने बताया कि यहां 916 हॉलमार्क गोल्ड ज्वेलरी पर 916 सोने का ही रेट देना होगा, यानी जितनी शुद्धता का सोना उतने ही सोने का मूल्य देना होगा। डायमण्ड ज्वेलरी और डायमण्ड पोलकी ज्वेलरी पर 20 अक्टूबर तक कोई मेकिंग चार्ज नहीं है। धु्रव सोजतिया ने बताया कि 916 हॉलमार्क गोल्ड ज्वेलरी जैसे-गेरु, कलकश्री, एंटीक, डिजाइनर, कुन्दन, डायमंड, डायमंड पोलकी, इटालियन ज्वेलरी, चांदी के बर्तन और गिफ्ट आर्टिकल की रेंज, डायमण्ड ज्वेलरी आईजीआई सर्टिफिकेट के साथ उपलब्ध है। डायमंड ज्वेलरी रेंज 4000 से शुरू है। डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर अतिरिक्त चार्ज नहीं है।

Published on:
05 Oct 2017 03:12 pm