उदयपुर

हाइटेंशन लाइन से लगी आग, अगर समय पर ना पहुंचते लोग तो हो सकता था बड़ा हादसा

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Nov 01, 2018
fight in patna
fight in patna

गींगला. खरका पंचायत अन्तर्गत कडिया के बीड़े में बुधवार को आग से घास जल गई। घास के बीड़े के ऊपर से हाइटेंशन लाइन गुजर रही थी। तारों के आपस में टकराने से चिंगारी चारे पर गिरी और देखते ही देखते बीड़े में आग फैल गई । धुआं उठते देख अन्य बीड़े में घास काट रहे लोग मौके पर दौड़े व आग बुझाना शुरू किया। बाद में जैसे जैसे लोगों को सूचना मिलती रही वे घटना स्थल पर पानी से भरे कैन लेकर पहुंचते रहे । समय रहते लोगों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों की तत्परता से बड़े पैमाने पर आग को फैलने से रोक लिया गया लेकिन तब तक कई बीघे में सूखा चारा जल गया।

सड़क पर गिरी एलटी लाइन की केबल
अदवास. स्थानीय गांव से वगुरूवा मुख्य मार्ग के विणावत मोहल्ले में सुबह एलटी लाइन की केबल गिर गई। घटना के समय कुछ बच्चे खेल रहे थे किन्तु केबल गिरने की आवाज से वे भाग छूटे जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर क्षेत्र के लोगों ने शट डाउन करवाया। करीब एक घण्टे में पहुंचे लाइनमैन ने बिजली आपूर्ति शुरू करवाई! लोगोंं का कहना है कि केबलें जगह-जगह से कटने से लाइनों में आए दिन फाल्ट रहता है।

Updated on:
01 Nov 2018 03:17 pm
Published on:
01 Nov 2018 03:17 pm