उदयपुर

साकरोदा में देर रात हुई फायरिंग, फोटो स्टूडियो के बाहर चैनल पर लगी गोली

उदयपुर . प्रतापनगर थाना क्षेत्र के सांकरोदा में शुक्रवार देर रात अज्ञात ने फोटो स्टूडियो के बाहर चैनल गेट पर फायरिंग की।
2 min read
Dec 24, 2017
firing in sakroda udaipur

उदयपुर . प्रतापनगर थाना क्षेत्र के सांकरोदा में शुक्रवार देर रात अज्ञात ने फोटो स्टूडियो के बाहर चैनल गेट पर फायरिंग की। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। क्षेत्रवासियों के अनुसार लोग अक्सर देर रात को नीलगायों को भगाने के लिए टोपीदार बंदूक दागते हैं। रात को हुई फायरिंग की आवाज भी कुछ इसी तरह की थी। इधर, प्रतापनगर थानाधिकारी डॉ. हनवंतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि किराए की दुकान में फोटो स्टूडियो चलाने वाले युवक की ओर से दुकान में फायरिंग की शिकायत मिली थी। मौके पर तफ्तीश के दौरान सामने आया कि किसी टोपीदार बंदूक से अज्ञात व्यक्ति की ओर से फायर किया गया है।


चैनल गेट पर इसके निशान भी मिले। चूंकि स्टूडियो संचालक की ओर से किसी पर आशंका नहीं जताई गई। न ही किसी से रंजिश की बात स्वीकार की गई। ऐसे में अनुमान है कि क्षेत्र में शिकार के लिए जाने वाले किसी व्यक्ति से जाने अनजाने में फायर हुआ होगा। इसके बावजूद पुलिस स्तर पर सुराग जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।


read also: महिला की नथ झपटी


लूणदा. करीबी गांव सोलंकियों का खेड़ा में शनिवार शाम घर लौट रही महिला की नथ झपट ली गई।
लूट का शिकार धापू बाई पत्नी भंवरलाल मोगिया हुई, जो शाम करीब पांच बजे बकरियां चराकर धाकड़ों का गांव स्थित अपने घर लौट रही थी। रास्ते में बाइक पर दो युवक आए। चालक ने हॉर्न बजाकर महिला को रोका और दूसरे युवक ने नथ झपट ली। बदहवास महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले दोनों बदमाश भाग निकले। उसने घर पहुंचकर घटना बताई। भंवरलाल ने कानोड़ थाने में सूचना दी है।

Published on:
24 Dec 2017 02:35 pm