उदयपुर

फूल देंगे बेटी बचाओ का संदेश

www.patrika.com/rajasthan-news www.patrika.comRajasthan News In Hindi, राजस्थान समाचार in Hindi, Latest राजस्थान न्यूज़- Patrika HindiRajasthan News in Hindi (राजस्थान समाचार) - Read all Rajasthan News in Hindi (राजस्थान न्यूज़), latest Rajasthan news Headlines in Hindi, Rajasthan loc...
less than 1 minute read
Dec 25, 2018
news
flower show

फूल देंगे बेटी बचाओ का संदेश

बटरफ्लाई, पिकॉक का आकार लेंगे फूल
उदयपुर. जिला प्रशासन के सहयोग से नगर विकास प्रन्यास के तत्वावधान में मंगलवार से फतहसागर पाल पर दस दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन होगा जिसका उद्घाटन अपराह्न होगा। फ्लावर शो के लिए पाल पर सौ प्रकार के फूलों से सजावट की गई है।

आयोजन में यूआईटी के अलावा नगर निगम, विभिन्न सरकारी नर्सरियों, अतिरिक्त स्वयं सेवी संस्थाओं, बडे़ औद्योगिक संस्थानों, व्यवसायियों, होटल समूह, शैक्षणिक संस्थानों व उद्यान विभाग आदि की भागीदारी रहेगी। इस दौरान बच्चों को करीब दस हजार पौधे नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे।

पाल के दोनों किनारों और बीच में विभिन्न प्रकार के पुष्प व पौधे से आकर्षक सजावट की गई है। प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण १२ फीट का फूलों से बना 'बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओÓ का स्लोगन होगा। साथ ही फूलों से बटरफ्लाई एवं पिकॉक भी आकर्षण रहेंगे।

संयोजक बीएल कोठारी ने बताया कि प्रदर्शनी में एक साथ करीब सौ प्रकार के पुष्प देखने का अवसर मिलेगा। इसमें पोनसेटिया, गुलदाउदी, ग्राफ्टेड, कैक्टस, पिटूनिया, डायंथस, पेन्जी, छोटे गुलाब, लिलियम, एन्थूरियम, सकूलेन्ट, सजावटी गोभी, इम्पेशियन, जरबेरा, हाईब्रिड गुड़हल, बोन्साई प्लांट आदि के प्लांटस प्रदर्शित किए जाएंगे। शहरवासी व पर्यटक फूलों को निहारने के साथ ही उनके बारे में जान भी सकेंगे।

Published on:
25 Dec 2018 07:00 am