उदयपुर

चारभुजा में मनाया अखंड भारत स्थापना दिवस

Aug 17, 2026
Rajasthan

चारभुजा. विश्व हिंदू परिषद प्रखंड चारभुजा के तत्वावधान में 14 अगस्त की शाम अखंड भारत स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारत माता का नक्शा बनाकर उसे रंगोली से सजाया गया तथा भारत माता की आरती की गई। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला आमेट प्रतिनिधि धर्मचंद पंचोली ने अखंड भारत दिवस के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त का दिन केवल इतिहास के पन्ने पलटने का दिन नहीं है, बल्कि यह देश के विभाजन की पीड़ा और राष्ट्र की एकता की याद दिलाता है। विश्व हिंदू परिषद प्रखंड चारभुजा अध्यक्ष हीरालाल जोशी ने कहा कि संगठित हिंदू ही राष्ट्र की एकता को मजबूत कर सकते हैं। इस अवसर पर धर्मचंद वैष्णव, बंसीलाल पालीवाल, श्यामलाल टेलर, जीवन टेलर, राहुल टेलर, जुगराज कावड़िया, गौरव सेन सहित विद्यार्थी एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Updated on:
17 Aug 2026 06:00 am
Published on:
17 Aug 2026 06:00 am