उदयपुर

पकड़ा गया फ्रांसीसी युवती का गुनहगार… बॉलीवुड से कनेक्शन, सलमान-अक्षय के साथ किया काम

उदयपुर में फ्रांसीसी युवती से रेप का आरोपी चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार, कास्टिंग कंपनी का मालिक है आरोपी, कई ऐड, सीरियल और फिल्मों में कर चुका है कास्टिंग
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jun 2025, 2:54 PM IST
french tourist raped case accused arrested in udaipur

उदयपुर। फ्रांसीसी युवती से रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चित्तौड़गढ़ से पुलिस की गिरफ्त में आया। पुलिस ने बताया आरोपी पुष्पराज उर्फ सिद्धार्थ ओझा (29) चित्तौड़गढ़ के गंगरार तहसील क्षेत्र का रहने वाला है। वह एक कास्टिंग कंपनी का मालिक है। ​आरोपी बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स के लिए कास्टिंग कर चुका है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की कंपनी कास्टिंग कॉल में शू​ट के लिए फ्रांसीसी युवती उदयपुर आई थी। युवती के साथ 22 जून को यहां पिछोला झील, सज्जनगढ़ फोर्ट आदि पर शूटिंग की थी। देर शाम आरोपी ने क्रू मेंबर्स ने टाइगर हिल स्थित द ग्रीक फॉर्म एंड रेस्ट्रो कैफे में पार्टी की। इसी दौरान आरोपी युवती को अपने साथ अपार्टमेंट ले गया जहां वारदात को अंजाम दिया गया।

जल्द पेश करेंगे चालान

उदयपुर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि आरोपी पहले खुद को निर्दोष बताते लगा। उसने कहा उसके साथ हनीट्रैप कर फंसाया गया है। कड़ी पूछताछ करने पर आरोपी पुष्पराज ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस अब जल्द से जल्द आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश करेगी। आरोपी यहां करीब आठ साल से रह रहा है।

Updated on:
25 Jun 2025, 2:54 PM IST
Published on: