उदयपुर

Student Union Election Result : MLSU में ABVP के ह‍िमांशु के स‍िर सजा ताज… MPUAT में NSUI का परचम

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Sep 11, 2018
himanshu bagdi
Student Union Election Result : MLSU में ABVP के ह‍िमांशु के स‍िर सजा ताज... MPUAT में NSUI का परचम

चंदनसिंह देवड़ा/उदयपुर. छात्रसंघ चुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय मे केन्द्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के हिमांशु बागड़़ी़ विजयी रहे। बागड़़ी़ ने एबीवीपी से बागी बनकर निर्दलीय चुनाव लडे सुखदेव डांगी को 783 वोटोंं से पराजित किया। अध्यक्ष की कुर्सी की लड़ाई में एनएसयूआई के महेश रोत तीसरे स्थान पर रहे। सुखाडि़या में उपाध्यक्ष की सीट पर एबीवीपी के बागी बने अरविंदसिंह चुण्डावत ने जीत हासिल की। चुण्डावत ने महिपालसिंह देवड़ा को 40 वोट से हराया। महासचिव पद पर एबीवीपी के पदमसिंह देवड़ा 840 वोटों से जीत दर्ज की। संयुक्त सचिव पद पर निर्दलीय सुनील पहाडिया विजयी रहे। इधर, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई ने कब्जा बरकार रखा है। वहींंसंभाग के सबसे बड़़े़े मीरा कन्या महाविद्यालय मेंं एबीवीपी का परचम लहराया।

यहां पर केन्द्रीय अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के विकास गोदारा ने दिवाकर चाैैधरी को 79 वोटोंं से हरा दिया। सुखाड़िया विश्वविद्यालय के संघटक साइंस काॅलेज में दीपक गुर्जर अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गए वहीं काॅमर्स काॅलेज में अर्पित कोठारी अध्यक्ष पद पर विजयी रहे। आट्र्स काॅलेज में भाग्योदय सोनी ने जिगर सुहेल को 438 वोट से हराते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। शहर के गुरूनानक गल्र्स काॅलेज से पूजा मेनारिया अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित हुई। आरसीए काॅलेज में केवल कुमार मीणा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। पुलिस की सख्ती के चलते कोई भी विजयी प्रत्याशी जश्न नही मना पाया। उसे पुलिस पहरे में उसके घर पर भेज दिया गया। वहीं मतगणना स्थल के बाहर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा और भीड भाड नही होने दिया। पुलिस ने पहले ही हिदायत दे दी थी की जीत का जश्न सडको पर नही मनाने दिया जाएगा।

Published on:
11 Sept 2018 06:02 pm