उदयपुर

ILLEGAL ARMS LICENSE CASE: उदयपुर पुलिस को जयपुर व सीकर के आंकड़ों ने चौंकाया, अब खुलासे में जुटी

फर्जी लाइसेंस मामला: जयपुर व सीकर के हथियार सप्लायर से पूछताछ जारी
2 min read
• •
Oct 06, 2017
 illegal arms supply
‪‪Amit Shah‬, ‪Rahul Gandhi‬, ‪New Delhi‬, ‪Indian National Congress‬‬, STF found at dangerous arms in mp, jabalpur bulletin, 7 pay commission latest news in hindi, ‪‪Australia national cricket team‬, ‪Twenty20‬, ‪India‬, ‪Virat Kohli‬, ‪Guwahati‬‬, gst latest news in hindi, gst news in hindi, gst news hindi, cricket news hindi me, illegal weapon, STF, arms

उदयपुर . प्रदेश में नगालैंड के दीमापुर में बने फर्जी लाइसेंस के मामले में उदयपुर पुलिस जयपुर व सीकर में जब्त किए रिकॉर्ड से हथियार सप्लाई के आंकड़ों को ही देखकर चौंक गई। आरोपितों ने पूरे राज्य में फर्जी लाइसेंस से काफी हथियार व कारतूस सप्लाई किए। हालांकि पुलिस ने अभी किसी तरह का कोई खुलासा नहीं किया लेकिन सप्लायर से पूछताछ कर रिकॉर्ड संकलन में जुटी है। शीघ्र ही पुलिस इस रिकॉर्ड को जयपुर मुख्यालय भेजेगी।

उदयपुर पुलिस ने गत दिनों जयपुर व सीकर में चार दुकानों पर छापे मारे थे। वहां रिकॉर्ड की जांच में करीब पांच सौ से ज्यादा हथियार व एक साल में हर लाइसेंसी को तीन बार 25 से 50 कारतूस सप्लाई की जानकारी आई है। इस रिकॉर्ड के अनुसार प्रदेश में कई अपराधियों के पास भी हथियार मौजूद हैं। पुलिस का कहना है कि अब तक सर्वाधिक हथियार जयपुर में रामगंज क्षेत्र में शिकार स्टोर्स से सप्लाई हुए। उसके बाद जिंदल गन हाउस, राजस्थान गन हाउस व सीकर में सीकर गन हाउस ने हथियार व कारतूस उपलब्ध करवाए। प्रारंभिक जांच में इन व्यापारियों द्वारा वर्ष 2014 के बाद से नगालैण्ड के दीमापुर के लाइसेंस से धड़ल्ले से जयपुर, सीकर के अलावा अलवर, झुंझुनूं, चूरू, बीकानेर , नागौर, दौसा में सर्वाधिक हथियार सप्लाई की जानकारी सामने आई है।

पुलिस रिकॉर्ड में तफ्तीश में जुटी है कि अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों व तस्करों को कितने हथियार पहुंचे। पुलिस इनको नामजद कर पता लगाएगी कि उन्होंने कोई बड़ा अपराध तो नहंी किया। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के हथियार मामले में धरपकड़ के बाद एटीएस की सूचना पर उदयपुर पुलिस ने नगालैण्ड के फर्जी लाइसेंस से अवैध हथियार के मामले में डूंगरपुर व बांसवाड़ा में दबिश देकर पांच जनों को पकड़ा था। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार व कारतूस बरामद किए थे और बाद में जयपुर व सीकर में दबिश दी।

Updated on:
06 Oct 2017 12:47 pm
Published on:
06 Oct 2017 12:46 pm