उदयपुर

भींडर में रोचक मुकाबला, जनता सेना व निर्दलीय में कड़ी टक्कर

25 वार्डों में से जनता सेना के पास 13, कांग्रेस के पास 10 व भाजपा के पास 2 पार्षद
less than 1 minute read
Feb 07, 2021
भींडर में रोचक मुकाबला, जनता सेना व निर्दलीय में कड़ी टक्कर
भींडर में रोचक मुकाबला, जनता सेना व निर्दलीय में कड़ी टक्कर


भीण्डर. मेवाड़ की बहुचर्चित वल्लभनगर विधानसभा में विधानसभा हो या पंचायती राज या निकाय चुनाव हर समय यहां अनिश्चिताओं और सरगर्मियां तेज रहती है। ऐसा माहौल नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव से पहले भीण्डर नगर में देखने को मिला। यहां शनिवार को सुबह से अफवाहों का दौर चला कि नवनिर्वाचित पार्षदों में से दो सदस्यों की सदस्यता रद्द हो सकती हैं, जिससे जनता सेना का तय माना जा रहा अध्यक्ष का परिणाम में बदलाव आ सकता है। हालांकि इसको लेकर कोई पुख्ता सबूत सामने नहीं आया, लेकिन रविवार सुबह 10 से 2 बजे के बीच होने वाले मतदान के दौरान कुछ आश्चर्यचकित जैसा हो सकता है।
----------
सुबह 10 से 2 बजे होगा मतदान
भीण्डर नगर पालिका अध्यक्ष के लिए जनता सेना की तरफ से निर्मला भोजावत व निर्दलीय के रूप में कांग्रेस पार्षद लता चौबीसा मैदान में है। भीण्डर नगर पालिका के 25 वार्डों में से जनता सेना के 13, कांग्रेस के 10 व भाजपा के 2 पार्षद है। दोनों उम्मीदवारों के लिए रविवार सुबह 10 से 2 बजे तक मतदान होगा। रिटर्निंग अधिकारी मयंक मनीश ने बताया कि दोनों उम्मीदवारों के लिए मतदान के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। वहीं उपाध्यक्ष के लिए 8 फरवरी को सुबह 10 से 11 बजे नामांकन प्रक्रिया होगी, उसके बाद जांच व चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। इसके बाद 2.30 से 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया होगी।

Published on:
07 Feb 2021 01:39 am
Also Read
View All
‘बेटा चाहिए तो देने होंगे गहने’: उदयपुर में इंस्टाग्राम पर फेक एस्ट्रोलॉजर का विज्ञापन देख महिला ने गंवाया 15 तोला सोना

Udaipur Mayor Election: पारस सिंघवी का उदयपुर मेयर बनना तय! नामांकन भरते ही रो पड़े; कांग्रेस की पूनम कुंवर से मुकाबला

BJP leader Blackmailing Case: राजस्थान के ‘उदयपुर फाइल्स’ केस के आरोपी को 7 महीने बाद ज़मानत, जानें भाजपा नेत्री ने क्या लगाए थे संगीन आरोप? 

Rajasthan Jail News : ये तो हद ही हो गई! ‘हाई सिक्योरिटी’ सेंट्रल जेल की बैरक से मिले टीवी-इंडक्शन-मोबाइल, जानें सबसे बड़ा ‘खुलासा’

उदयपुर : कमल पर वोट वर्षा… उदयपुर में 7वीं बार बन रहा भाजपा का बोर्ड, सलूम्बर-राजसमंद में भी आगे, 12 में से 7 पर भाजपा