कानोड़- पति के इंतजार में आंसू बहा रही पत्नी को ऐसा क्या हो गया कि वह बेसुध हो गई…
कमला शंकर श्रीमाली / कानोड़- जिस युवक की दो दिन से परिजन तलाश करते जंगल की खाक छान रहे थे उस युवक की लाश एनिकट में तैरती देख परिजनों के होश उड़ गए। घटना कस्बे के पीपलवास एनिकट की है जहां मंगलवार को दिन में चरावाहों को पानी में तैरती लाश दिखाई दी। चरावाहों ने तुरंत ग्रामीणों को देकर सरंपच दिनेश चौधरी को अवगत करवाया। जिसपर सरपंच चौधरी ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। सूचना पर थानाधिकारी गज सिंह सिसोदिया मय जाब्ता एनिकट पर पहुॅचे जहां पानी के बीच एक लाश तैरती दिखाई दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लाश को पानी से बाहर निकलवाया।
लापता शव की सूचना पाते ही दो दिन से लापता युवक की तलाश कर रहे बोडक़ी निवासी लोगों को मौके पर बुलाया गया जिन्होंने लाश की शिनाख्त करते हुए युवक का नाम देवीलाल पुत्र लालुराम उम्र 35 वर्ष होना बताया । परिजन कालुलाल ने बताया कि देवीलाल का करिब पन्द्रह दिन से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, रविवार रात को परिजन उसे सुकडिय़ा स्थित एक धर्म स्थल पर लाए थे जहां से सोमवार सुबह अचानक गायब हो गया जिसकी तलाश की जा रही थी । ग्रामीणों व परिजनों की मौजूदगी में युवक की लाश को पानी से बाहर निकालकर राजकीय सामुदायिक चिकित्साल पहुॅचाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौप दिया गया।
परिजन इंतजार में बहा रहे थे आंसू, मिली लाश तो घर में छाया मातम
मानसिक संतुलन खराब होने के बाद मंगलवार को एनिकट में लाश मिलने की सूचना पाकर घर में कोहराम मच गया । मृतक के एक चार साल का बच्चा व तीन माह की दुधमुंही है। किस्मत ने अचानक ऐसा कहर बरपाया कि मासुमों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया । मजदुरी कर अपने परिवार के साथ हंसी खुशी के साथ जीवन यापन कर रहे देवीलाल के साथ जानें क्या हुआ कि पन्द्रह दिन पहले अचानक मानसिक संतुलन खराब हुआ। उसके बाद परिजन इलाज के लिए यहां वहां भटक रहे थे कि अचानक गायब होना व एनिकट में लाश मिलने का माजरा किसी के गले नही उतरा।
पोस्टमार्टम के बाद लाश जैसे की घर की देहलीज पर पहुंची की घर में मातम छा गया। विधवा मां पुत्र वियोग में आंसू बहा रही थी तो पत्नी सबकूछ लुट जाने के दर्द में बेसुध पड़ी थी। मासुम बच्चे मां के सीने से लिपटे थे, यह देख ग्रामीण भी अपने आंसू भी नहीं रोक पाए । सायं को गमहीन माहौल में युवक का दाह संस्कार किया गया।