उदयपुर

29 मई को मिथुन राशि में बनेगा लक्ष्मीनारायण योग, पांच राशियाें को लाभ

29 मई को मिथुन राशि में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी-नारायण योग बनेगा। इस शुभ योग से वृषभ, मिथुन, सिंह, कन्या और मकर राशि के लोगों को धन, नौकरी और व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं। जून में बनने वाले गजकेसरी योग समेत कई बड़े ज्योतिषीय परिवर्तन भी कई राशियों पर असर डालेंगे।

2 min read
May 23, 2026
file photo

उदयपुर. ग्रह-नक्षत्रों की चाल में होने वाले बदलाव इस बार कई राशियों के लिए खास अवसर लेकर आ रहे हैं। 29 मई को बुध का मिथुन राशि में गोचर होगा, जहां पहले से शुक्र की स्थिति बनी हुई है। इन दोनों ग्रहों की युति से अत्यंत शुभ ‘लक्ष्मी-नारायण योग’ का निर्माण होगा, जिसे धन, समृद्धि और करियर उन्नति का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिषाचार्य पं. सुरेश त्रिपाठी के अनुसार, इस योग का सकारात्मक प्रभाव खास तौर पर पांच राशियों पर दिखाई देगा। व्यापार, नौकरी और निवेश से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत मिल रहे हैं।

इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

वृषभ : इस राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे और व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें

महंगाई की टंकी फुल: जनता का बजट ‘खाली’, तेल कंपनियों की हो रही चांदी

मिथुन : युति इसी राशि में बनने से इसका सबसे अधिक लाभ मिथुन राशि वालों को मिलेगा। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, साथ ही व्यापार में नए संपर्क बनेंगे जो आगे लाभदायक साबित होंगे।सिंह : सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत विकसित होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना है।

कन्या : कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई डील फायदेमंद साबित हो सकती है और निवेश से भी लाभ मिलने के संकेत हैं। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।मकर : इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। करियर में सफलता के साथ भविष्य के लिए मजबूत नेटवर्क तैयार होगा। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

जून में बनेंगे अन्य शुभ योग

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार जून माह भी कई बड़े बदलाव लेकर आएगा। 2 जून को गुरु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, 8 जून को शुक्र कर्क में जाएंगे, 22 जून को बुध भी कर्क राशि में पहुंचेंगे। ऐसो में 22 जून को गजकेसरी योग बन रहा है। कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के लिए लाभकारी रहेगा। वहीं वृषभ, कुंभ, तुला, मिथुन के लिए सामन्य रहेगा। मेष, धनु, सिंह इन राशि के अशुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें

जल्द ही सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में दिखेगा जिराफ का जोड़ा
Published on:
23 May 2026 06:03 pm
Also Read
View All