उदयपुर

पैदल यात्रियों के लिए राम रसोड़े का शुभारंभ

Aug 15, 2026
Rajasthan

पीपली आचार्यान. रामदेव सेवा समिति अरड़किया की ओर से शुक्रवार को रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए निःशुल्क चाय, नाश्ते एवं भोजन की व्यवस्था के लिए राम रसोड़े का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। स्थानीय सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं के सहयोग से यह राम रसोड़ा पिछले 10 वर्षों से संचालित हो रहा है। यहां एक माह तक यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन, नाश्ते एवं चाय की व्यवस्था रहेगी। भादवी बीज के अवसर पर पूरे गांव में बाबा के 11 फीट के नेजा के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के बाद रामदेव मंदिर अरड़किया पर ध्वज (निशान) चढ़ाकर इसका समापन किया जाएगा।
इस दौरान पूर्व सरपंच चंद्रवीर सिंह सिसोदिया, शंकर गाडरी, भूपेंद्र सिंह, रतनराज कुमावत, शंभू गाडरी, श्यामदास वैष्णव, कालुराम, सवाईराम, लादुलाल, जगदीश बंजारा, जीवन लाल, महेश चंद्र, भेरूलाल जीनगर, कैलाशचंद्र दमामी, विष्णु सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन: राम रसोड़े के शुभारंभ पर उपस्थित श्रद्धालु।

Updated on:
15 Aug 2026 06:01 am
Published on:
15 Aug 2026 06:00 am