
उदयपुर/ भींडर. light off पंचायत समिति की अडिंदा ग्राम पंचायत की जिंदगियों पर अजमेर विद्युत वितरण निगम की खामियों का अंधेरा पसरा पड़ा है। बीते 28 घंटे से ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं। गांव के किशनलाल व प्रेमलाल रावत ने बताया कि क्षेत्र में बीते एक माह से बिजली की आंख मिचौनी का खेल जारी है। दिन में गुल बिजली का नुकसान व्यापारियों को हो रहा है। ग्राम पंचायत के मंगरी फला, चौकी वाला घर, पदमेला, नरदावतों का फला, कच्छेर, कच्छेर का ढाणी, लिम्बावास में अघोषित बिजली कटौती बदस्तूर जारी है। मानसून में गुल बिजली मच्छरों के साथ जंगली जीवों का खतरा भी बढ़ा रही है। दूसरी ओर नरदावतों का फला में बिजली के दो पोल के बीच तार टूटा पड़ा है। इससे करीब २० घर बीते कई दिनों से अंधेरे में हैं। दूसरी ओर स्थानीय लोगों का आरोप है कि उनकी ओर से मामले को लेकर लाइनमैन को दूरभाष पर सूचित करने के प्रयास किए गए, लेकिन उसके स्तर पर बिना बात किए ही फोन काट दिया जाता है। गौरतलब है कि उदयपुर ग्रामीण इलाकों में ऐसी समस्या खास तौर पर इस गांव की नहीं। बल्कि अधिकांश गांवों में निगम की लापरवाही से उपभोक्ता परेशानी का मुंह देख रहे हैं। परिस्थितियां तब और भी चिंतनीय हो जाती है, जब शिकायतों के बावजूद निगम प्रबंधन के जिम्मेदारी समस्या को लेकर गैरजिम्मेदारी दिखाते हैं।
किया जाएगा पाबंद
गुल बिजली को लेकर जानकारी नहीं है। लाइनमैन कौन है, पता कर कार्रवाई तय की जाएगी। light off साथ ही व्यवस्था सुधार के कदम उठाएंगे।
अनूप कुमार, जेईएन, भटेवर जीएसएस