
मुकेश हिंगड़/उदयपुर. उदयपुर संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के तहत कांग्रेस के प्रचार का आगाज गोगुंदा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने किया। गोगुंदा के बस स्टैंड पर हुई सभा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष जुटेे और कांग्रेस के नेता शामिल थे।
गहलोत ने कहा कि मोदी वापस पीएम बन कर आ गए तो आगे चुनाव होंगे या नहींं, देश की हालत खराब हो जाएगी। कोई इस सरकार से खुश नहींं, मोदी सरकार के आते ही व्यापार ठप हो गए । गहलोत ने कहा कि हम उदयपुर और गोगुन्दा के विकास में कोई कमी नही आने देंगे। हमने राजस्थान में कड़े फैसले किए हैंं, हमारे मेनिफेस्टो में कई योजनाएं आएंगी, जनता को पूछ कर घोषणा पत्र बनाया है। उन्होंंने कहा कि मोदी मन की बात करते हैंं लेकिन सच्चाई ये है कि वे मन की बात थोपते हैंं। मोदी को पता नहींं कि वो जो सेल्फी ले रहे हैंं वो राजीव गांधी की देन है, तकनीक राजीव लाए। चुनाव विचारधारा के आधार पर लड़ो, भड़काओ मत, धर्म पर लड़ाओ मत। इससे पूूूूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट नेे कहा, मोदी सरकार ने जो वादे किए वो पूरे नहींं किए। हिंसा फैलाने वाली ताकतों को देश बर्दाश्त नहींं करेगा। राजस्थान मेें भाजपा सरकार की रवानगी के बाद 27 लाख लोग नरेगा में काम कर रहे हैंं। जबकि वसुंधरा सरकार में मात्र 9 लाख को रोजगार मिलता।