उदयपुर

हारे को तीन दिन, जीते की सात दिन बाड़ाबंदी में होगी मेहमान नवाजी

patrika.com/rajsthan news
less than 1 minute read
Jan 30, 2021
हारे को तीन दिन, जीते की सात दिन बाड़ाबंदी में होगी मेहमान नवाजी
हारे को तीन दिन, जीते की सात दिन बाड़ाबंदी में होगी मेहमान नवाजी

उदयपुर. नगर पालिका चुनाव के मतदान के अगले दिन शुक्रवार से भाजपा-कांग्रेस व जनता सेना ने अपने-अपने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी कर दी। वहीं तीनों दलों के नेताओं ने अपने-अपने जीत के दावे भी किए। नगर में दिनभर वार्ड से किस उम्मीदवार की जीत हो सकती हैं किसको कितने मत मिल सकते हैं ऐसी चर्चाएं आम रही। नगर पालिका का परिणाम ३१ जनवरी को सुबह ९ बजे से जारी होगा। मतगणना भीण्डर के भैरव राजकीय उमावि में होगी। सलूम्बर. चुनाव होने के बाद कड़ी सुरक्षा के घेरे इवीएम को रखा गया है। रविवार को कड़ी सुरक्षा में मतगणना होगी। नगर पालिका के २५ वार्डों के २६ बूथों पर हुए चुनाव के बाद सभी इवीएम मशीन को राजकीय जिला पुस्तकालय भवन में इवीएम मशीन को दोहरी सुरक्षा में रखा गया है। भाजपा के २५, कांग्रेस के २५ तथा ११ निर्दलीय समेत ६१ उम्मीदवारों का भाग्य इवीएम में बंद है। चुनाव के बाद सभी दलों व निर्दलीय के ११ उम्मीदवार अपने अपने विश्वसनीय साथियों के साथ बाड़ाबंदी में रहने के लिए सलूम्बर से अज्ञात स्थान पर निकल गए जो मतगणना से प्राप्त नतीजे के बाद हारने वाले उम्मीदवार वापस अपने अपने घर पहुंच जाएंगे तथा जितने वाले सभी २५ विजय पार्षद अपने अपने पार्टी के तथा निर्दलीय पार्षद अपने सहयोगी के साथ नगरपालिका चेयरमैन व वाइस चेयरमैन चुनाव तक बाडाबंदी में रहेंगे।

Published on:
30 Jan 2021 12:55 am
Also Read
View All
‘बेटा चाहिए तो देने होंगे गहने’: उदयपुर में इंस्टाग्राम पर फेक एस्ट्रोलॉजर का विज्ञापन देख महिला ने गंवाया 15 तोला सोना

Udaipur Mayor Election: पारस सिंघवी का उदयपुर मेयर बनना तय! नामांकन भरते ही रो पड़े; कांग्रेस की पूनम कुंवर से मुकाबला

BJP leader Blackmailing Case: राजस्थान के ‘उदयपुर फाइल्स’ केस के आरोपी को 7 महीने बाद ज़मानत, जानें भाजपा नेत्री ने क्या लगाए थे संगीन आरोप? 

Rajasthan Jail News : ये तो हद ही हो गई! ‘हाई सिक्योरिटी’ सेंट्रल जेल की बैरक से मिले टीवी-इंडक्शन-मोबाइल, जानें सबसे बड़ा ‘खुलासा’

उदयपुर : कमल पर वोट वर्षा… उदयपुर में 7वीं बार बन रहा भाजपा का बोर्ड, सलूम्बर-राजसमंद में भी आगे, 12 में से 7 पर भाजपा