उदयपुर

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर जिला प्रशासन व संगठनों का रहेगा योगदान

mahatma gandhi jayanti महात्मा गांधी जयंती समारोह सप्ताह का आगाज आज से
2 min read
Feature image

उदयपुर. mahatma gandhi jayanti महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर बुधवार को जिलेभर में आयोजन होंगे। इस कड़ी में जिला प्रशासन की ओर से ९ अक्टूबर तक गांधी सप्ताह मनाया जाएगा। वहीं १२ जगहों पर रक्तदान शिविर होंगे। गुलाबबाग में सुबह 7 बजे सर्वधर्म प्रार्थना सभा, 8 बजे गुलाबबाग से नगर निगम तक प्रभातफेरी, सायं 4 बजे एडीएम सिटी कक्ष में शांति समितियों की बैठक व रात्रि 8 बजे सेन्ट्रल जेल में कार्यक्रम होंगे। दूसरी ओर परिवहन विभाग की ओर से कई आयोजन होंगे।

चित्रकार डॉ. कंचन ने बनाया पोट्रेट
भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय दृश्यकला विभागाध्यक्ष व चित्रकार डॉ. कंचन राठौड़ ने गांधी जयंती पर एक लाख पचास हजार मोतियों से पोट्रेट बनाकर उन्हें नमन किया।

यहां भी होंगे आयोजन
इधर, सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में दूसरे दिन रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजकुमारी अहीर ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सदैव प्रासंगिक रहेंगे गांधी
जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विवि के संघटक लोकमान्य तिलक शिक्षण महाविद्यालय में विशेष मौके पर गांधी एवं उनका दर्शन विषयक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कुलपति एसएस सारंगदेवोत, कार्यवाहक कुलाधिपति बीएल गुर्जर, प्राचार्य शशि चितौड़ा, हरीश चौबीसा, सरोज गर्ग, रचना राठौड़ एवं अन्य ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

आज होंगे आयोजन
अम्बेडकर विकास समिति चैंमू की ओर से बुधवार प्रात: 11 बजे प्रतापनगर स्थित आईटीआई कॉलेज में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन होगा। इसी तरह शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि इस मौके पर सुबह 8.30 बजे देहली गेट स्थित शांति आनंदी स्मारक पर लोग जुटेंगे। इसी दौरान 8.30 बजे शहर की प्रभात फेरी निकाली जाएगी। बाद में गुलाबबाग में गांधी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। बाद में शास्त्री सर्किल पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादूर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी जाएगी। पंचवटी स्थित शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सुबह ११ बजे गोष्ठी होगी।

Published on:
02 Oct 2019 06:00 am