उदयपुर

Makar Sankranti 2024: राजस्थान की अनोखी कलाकृतियाँ, मिट्टी के कण से भी बारीक बनाई सोने की पतंगें, बनाये कई रिकॉर्ड

Makar Sankranti 2024: अनूठी कलाकृतियां बनाकर कई रेकॉर्ड अपने नाम करने वाले शहर के शिल्पकार इकबाल सक्का ने मकर संक्रांति के लिए खास तैयारी की है।

less than 1 minute read
Jan 11, 2024

Makar Sankranti 2024: अनूठी कलाकृतियां बनाकर कई रेकॉर्ड अपने नाम करने वाले शहर के शिल्पकार इकबाल सक्का ने मकर संक्रांति के लिए खास तैयारी की है। सक्का ने सबसे छोटी कलाकृतियां बनाकर कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। इनकी खूबी है कि ये दिवस विशेष के महत्व को समझते हुए उस पर काम करते हैं। भारत की आजादी के 75 वर्ष की खुशी में इक़बाल ने विश्व की सबसे छोटी मिट्टी के कण से भी बारीक लैंस की मदद से देखे जानी वाली सोने की 75 पतंग बनाई है। इसके अलावा उन्होंने बाज, आदमी, चरखी, तांबे की डोर भी बनाई है। इन पर खास मीनाकारी की गई है।

तांबे की डोर से पतंग उड़ाकर किया आश्चर्यचकित
सक्का ने तांबे की डोर से पतंग उड़ा कर सबको आश्चर्य चकित भी कर दिया है। विश्व में सबसे छोटी इन पतंग पर इंडिया लिखा है। सोने की इन कलाकृतियों को बनाने में सक्का को 75 घंटे का समय लगा। सक्का ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर विश्व की सबसे छोटी पतंग के अलावा, चरखी, बाज, आदमी और तांबे की डोर शहरवासियों के लिए प्रदर्शनी के लिए रखना चाहते हैं।

Published on:
11 Jan 2024 11:36 am
Also Read
View All