उदयपुर

अपनी लवस्‍टोरी में व‍िलेन बनते दिख रहे लड़़की के भाई पर इतना आया गुस्‍सा क‍ि चाकू से क‍िया वार

पड़ोसी ने युवक पर किया चाकूवार
less than 1 minute read
May 10, 2019
knife
ट्यूशन जा रहे छात्र पर चाकू से हमला, फैली सनसनी

मो. इलियास/उदयपुर. प्रेम प्रसंग के विवाद के चलते गुरुवार रात सूरजपोल के खटीकवाड़ा में पड़ोसी ने एक युवक पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। युवक को गंभीर घायलावस्था में एमबी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

थानाधिकारी रामसुमेर ने बताया कि खटीकवाड़ा निवासी धर्मेन्द्र पुत्र मोहन खटीक व आरोपी विनोद पुत्र हीरालाल माली का पड़ोसी है। विनोद आए दिन धर्मेन्द्र की बहन को परेशान करने से इनके बीच झगड़ा चल रहा था। रात को आरोपी ने धर्मेन्द्र को बुलाकर उससे झगड़ा किया और आवेश में आकर उसके चाकू से वार कर दिया। हो-हल्ला होने पर परिजन व मोहल्लेवासी दौड़े तो आरोपी वहां से भाग गया। परिजनों ने घायल धर्मेन्द्र को संभालते हुए उसे घायलावस्था में एमबी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। धर्मेन्द्र के कूल्हे व गर्दन पर चाकू वार हुए। सूचना पर सीआई ने भी एमबी चिकित्सालय पहुंचकर घायल के बयान के बाद जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया। इधर, देर रात ही पुलिस ने आरोपी को पकडऩे के लिए दबिश दी लेकिन उसका पता नहीं चला।

Published on:
10 May 2019 12:13 pm