
कमलाशंकर श्रीमाली / कानोड़- कस्बे के खटीक मोहल्ले के रहने वाले राजमल पुत्र चुन्नीलाल सालवी उम्र ३५ वर्ष ने खाट पर चढकर कड़े के सहारे साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । सुचना मिलते ही थानाधिकारी गज सिंह सिसोदिया मय जब्ते के साथ मौके पर पहुॅचें व शव को फंदे से उतारकर चिकित्सालय पहुॅचाया जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया । थानाधिकारी सिंह ने बताया कि मृतक के भाई चम्पालाल सालवी ने रिपोर्ट देकर बताया कि सायं साढे छह बजे वह खेत पर था कि उसकी भतीजी राधा ने फोन पर बताया कि काका राजमल फंदे से लटके है । व कमरा अंदर से बंद कर रखा है ।
चम्पालाल घर पहुॅचा व पुलिस को सुचना दी । बताया की मृतक लंबे समय से बीमारी से जुझ रहा था । घटना के समय पत्नी बच्चों के साथ पीहर करसाना थाना डूंगला सामाजिक कार्यक्रम में शरीक होने के लिए गई हुई थी कि पीछे से पति ने सुसाईड कर लिया । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुसाईड करने के पीछे बीमार होने व मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने की बात सामने आई है । थानाधिकारी सिंह ने बताया की मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू कर दी है ।
मासुम बच्चे हुए अनाथ
मृतक राजमल सोफा बनाने का कार्य करता था जिसके दो बच्चें जिसमें एक बड़ा १४ वर्ष का व छोटा आठ वर्ष का है । पिता की मौत का समाचार मिलते ही पत्नी सहित बच्चे देर सायं घर लोट आए । पिता की मौत पर जहां पत्नी रूदन कर रही थी वही मासुम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था । मृतक के घर में कमाने वाला वही था जो मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रहा था । असमय पिता के चले जाने का गम बच्चों में साफ झल क र हा था