उदयपुर

अनियंत्रित होकर पुलिया के पास पलटा मिनी ट्रक, जानें कहां हुआ हादसा ?

भटेवर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर हादसा
less than 1 minute read
Jan 07, 2024
अनियंत्रित होकर पुलिया के पास पलटा मिनी ट्रक
राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर रेलवे पुलिया के पास पलटा मिनी ट्रक व बिखरा सामान

वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर रेलवे पुलिया के पास एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। मिनी ट्रक उदयपुर से भटेवर होते हुए चित्तौड़गढ़ की तरफ जा रहा था। इस दौरान रेलवे पुलिया पर सड़क मरमत का कार्य चलने से हाइवे पर बेरिकेट लगे हुए थे। सड़क पर कंटेनर के चालक ने अचानक गाड़ी को साइड में ले लिया। इस वजह से पीछे चल रहे ट्रक चालक के ब्रेक लगाने से मिनी ट्रक अनियंत्रित हो गया व दो पलटी खाकर रेलवे पुलिया से नीचे नवानिया जाने वाले रास्ते पर गिर गया। हादसे में मिनी ट्रक चालक जयपुर निवासी सुगन नाथ के सिर में चोट लगने से घायल हो गया। वही मिनी ट्रक के चारों पहिए निकलकर दूर जाकर गिर गए। इसके साथ ही मिनी ट्रक में भरा प्लाइवुड का सारा माल भी बिखर गया। हादसे के बाद नेशनल हाइवे पेट्रोलिंग टीम के कार्मिकों के साथ खेरोदा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल ट्रक चालक को हाइवे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। वही नवानिया जाने वाले मुख्य रास्ते पर पलटे मिनी ट्रक को क्रेन से एक बार सही करके रास्ता खुलवाया।

Updated on:
07 Jan 2024 01:07 am
Published on:
07 Jan 2024 01:07 am