उदयपुर

‘दर मिल गया तुम्हारा, इमरत रसूल बाबा…’

उर्स के तहत खूब जमा कव्वाली का रंग
less than 1 minute read
Nov 01, 2019
'दर मिल गया तुम्हारा, इमरत रसूल बाबा...'
'दर मिल गया तुम्हारा, इमरत रसूल बाबा...'

उदयपुर . ब्रह्मपोल बाहर स्थित दरगाह हजरत इमरत रसूल शाह बाबा के तीन दिवसीय 130वें उर्स के चलते गुरुवार रात 9 बजे से महफिले समां का आयोजन पीर मोहम्मद अली हाशमी नागौरी की सरपरस्ती में हुआ। नायब सदर मोहम्मद रफीक ने बताया कि उर्स के आयोजनों में अकीदतमंदों की शिरकत बनी हुई है। गुरुवार को दिनभर दरगाह में भीड़ रही। अकीदतमंदों ने चादर और फूल पेश किए।

ईशा की नमाज के बाद रात 9 बजे महफिले समां का आगाज हुआ। मध्यप्रदेश-जावरा के कव्वाल मुजम्मिल हुसैन फजल हुसैन, महाराष्ट्र-मुम्बई के कव्वाल नौशाद हामिद ने कलाम पेश किए। रात 3 बजे गुस्ल की रस्म अदा की गई। सदर मोहम्मद युसुफ इकबाल हुसैन, मुबारिक हुसैन, जाकिर हुसैन, शब्बीर हुसैन, अब्दुल हमीद, मोहसिन हैदर, मोहम्मद बक्ष, मांगू खान, अब्दुल अजीज सिंधी, मोहम्मद रशीद, अमजद, फिरोज खान, मोहम्मद युनूस मौजूद रहे। शुक्रवार सुबह 8.30 बजे कुरआन ख्वानी होगी। जुमा की नमाज के बाद दोपहर 2 बजे से कुल की रस्म अदा जाएगी। शाम 5.30 बजे रंग, दुआ व फातिहा पढ़ी जाएगी। कुल के छींटों के साथ उर्स का समापन होगा।

Published on:
01 Nov 2019 01:58 am