उदयपुर

इन वार्डों पर हर शख्स की निगाह , शहर के चार वार्ड प्रमुख

निकाय चुनावों के प्रचार-प्रसार के साथ ही शहर में चुनावी सरगर्मियां बढऩे लगी है। इधर, शुक्रवार को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि निकलने के बाद स्थिति साफ हो गई है।
2 min read
Nov 09, 2019
इन वार्डों पर हर शख्स की निगाह , शहर के चार वार्ड प्रमुख
इन वार्डों पर हर शख्स की निगाह , शहर के चार वार्ड प्रमुख

उदयपुर. निकाय चुनावों के प्रचार-प्रसार के साथ ही शहर में चुनावी सरगर्मियां बढऩे लगी है। इधर, शुक्रवार को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि निकलने के बाद स्थिति साफ हो गई है। शहर के अधिकांश लोगों की निगाहें कुछ चुनिंदा वाडऱ्ों पर है। इन वाडऱ्ों में पूर्व गृहमंत्री से लेकर नगर निगम में वर्तमान बोर्ड पदाधिकारियों के वार्डों की चर्चाएं आम है।


वार्ड - 15

बागी के हटने से होगी कांटे की टक्कर


वार्ड नंबर 15

पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया का वार्ड है। इस वार्ड में भाजपा के मंडल अध्यक्ष दीपक बोलिया की पत्नी चंद्रकला बोलिया को मैदान में उतारा गया है। यहां से भाजपा की बागी मोहिनी साधवानी ने शुक्रवार को नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके चलते अब भाजपा को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इस वार्ड से कांग्रेस ने महिला कांग्रेस ब्लॉक की महामंत्री और बूथ स्तर की पुरानी कार्यकर्ता निशा जैन को मैदान में उतारा है। इससे दोनों ही प्रमुख पार्टियों की प्रत्याशी जैन समाज से हो गई है। दोनों ही इसी वार्ड की रहने वाली है। ऐसे में वार्ड में कांटे की टक्कर होगी।

वार्ड-4

वार्ड चार में भी कांटे के टक्कर है। यहां भाजपा से अनिल कुमावत तो कांग्रेस से अरुण टांक प्रत्याशी है। यहां भी कांटे की टक्कर होगी। भाजपा प्रत्याशी अनिल कुमावत युवावस्था में भाजयुमो के अध्यक्ष रहे हैं। ये सेवानिवृत्ति के बाद पुन: सक्रिय हुए हैं। वहीं कांग्रेस के अरुण टांक गिरिजा परिवार के करीबी होने के साथ संगठन महामंत्री है। इनका कार्यकर्ताओं के साथ अच्छा तालमेल होने के साथ ही वार्ड में भी अच्छी पकड़ है।


वार्ड-51

वार्ड में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के मध्य कड़ी टक्कर होने की संभावना है। यहां भाजपा से वर्तमान बोर्ड में निर्माण समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी खड़े हुए हैं। वहीं कांग्रेस से ब्लॉक अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ को मैदान में उतारा गया है। राठौड़ इस वार्ड में पहले भी पार्षद रह चुके हैं। ऐसे में मतदाता के लिए नया चेहरा नहीं है। वहीं सिंघवी भी भाजपा के जाने-माने चेहरों में से एक है। राठौड़ का पैतृक मकान इसी वार्ड में है।


वार्ड-61

इस वार्ड से भाजपा ने संघ से जुड़े गोविंद टांक को प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है। वर्तमान में भाजपा का बोर्ड बनने पर इन्हें ही महापौर के रूप में देखा जा रहा है। जनप्रतिनिधि के रूप में इनकी अब तक कोई भूमिका नहीं रही। वर्तमान बोर्ड में इसी वार्ड से इनकी पुत्रवधु पार्षद है। इन्हें संघ पृष्ठभूमि का फायदा मिलेगा। इधर, कांग्रेस ने बी ब्लॉक के महामंत्री अमित सुहालका को मैदान में उतारा है। गत चुनाव में इनकी पत्नी मैदान चुनाव थी।

Published on:
09 Nov 2019 07:29 pm