उदयपुर

हरियाली पर ‘नाज, पौधरोपण का आगाज

- राजस्थान पत्रिका के हरियाळो राजस्थान के तहत हुए आयोजन
less than 1 minute read
udaipur
हरियाली पर 'नाज, पौधरोपण का आगाज

उदयपुर. राजस्थान पत्रिका के हरियाळो राजस्थान अभियान के तहत जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विवि परिसर में गुरुवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आगाज हुआ। माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय में कुलपति एसएस सारंगदेवोत, डीन प्रो. सुमन पामेचा, डिप्टी रजिस्ट्रार रियाज हुसैन, प्रो. मलय पानेरी, डॉ. युवराज सिंह, डॉ. पारस जैन, आशीष नन्दवाना, आरीफ हुसैन एवं अन्य ने फलदार व छायादार पौधे रौपे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति सारंगदेवोत ने कहा कि पर्यावरण संकट को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण शिक्षा को स्कूलों व कॉलेजों में समाहित करना चाहिए। कुलपति ने कहा कि प्रत्येक दिन विद्यापीठ के ग्रामीण अंचलों मे चल रहे जनभारती केन्द्र, प्रतापनगर परिसर, डबोक परिसर, श्रमजीवी महाविद्यालय परिसर एवं अन्य संचालित विभागों में पौधारोपण कार्यक्रम के तहत आगामी ३० दिन में एक हजार पौध रोपे जाएंगे।

भाविप का आयोजन
इधर, राजस्थान पत्रिका व भारत विकास परिषद भामाशाह के तत्वावधान में जारी हरियाळो राजस्थान कार्यक्रम के तहत हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित चिन्तामणि कोचिंग क्लासेज के साझे में पक्षियों के लिए फलदार पौधों का रोपण हुआ। अध्यक्षता चिन्तामणि कोचिंग क्लासेज निदेशक एनके नागर ने की।भामाशाह अध्यक्ष एमजी वाष्र्णेय ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को जन्मदिन पर पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। जितेंद्र इनानी, एलएल नाहर, यशवंत सोमानी, वाइके बोलिया, अनिल शर्मा एवं अन्य मौजूद थे। इधर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बछार गिर्वा परिसर में प्रधानाचार्य नरेन्द्र कछारा, स्टाफ व विद्यार्थियों ने पौधरोपण किया। ये जानकारी शिक्षक भगवानलाल ने दी।

Published on:
11 Jul 2019 11:00 pm