उदयपुर

नवरात्रि पर टैटू करेगा डांडिया लुक को कम्प्लीट…खुद को स्टाइलिश बनाने में जुटे युवा

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
navratri 2018
नवरात्रि पर टैटू करेगा डांडिया लुक को कम्प्लीट...खुद को स्टाइलिश बनाने में जुटे युवा

मधुलिका सिंह/उदयपुर.जैसे-जैसे नवरात्रि के दिन नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे शहर के युवा उसकी तैयारियों में लग गए हैं। हर किसी को नौ दिनों तक स्पेशल व स्टाइलिश दिखना है। इसके लिए वे अपने ड्रेसअप से लगा कर अपने लुक के साथ भी एक्सपेरिमेंट्स कर रहे हैं। खासकर टैटू का क्रेज ज्यादा है। गरबे में नौ दिन की अलग-अलग थीम के अनुरूप अलग-अलग टैटू बनवाए जा रहे हैं।

टैटू के पीछे दीवाने हैं युवा
कोई नवरात्रि शुरू होने से पहले ही पर्मानेंट टैटू बनवा चुका है, तो कोई इन दिनों टे परेरी टैटू के जरिए खुद को भीड़ से अलग दिखाने की खूबसूरत कोशिश में लगा है। टेटू आर्टिस्ट गौरव सेन के अनुसार, इस साल भी युवाओं में टैटू को लेकर दीवानगी देखी जा रही है। वे अभी अलग-अलग टैटू ट्राय कर रहे हैं। इस समय टे पररी टैटू का क्रेज बढ़ा है। जो करीब 5 दिनों बाद निकल जाता है। युवा इस समय इसी तरह का टैटू पसंद कर रहे हैं। इस प्रकार के टे पररी टैटूसे किसी प्रकार के साइड इफेक्ट नहीं है। लड़कियां पीठ, कमर, कलाई पर और लडक़े बाइसेप्स, गर्दन, कंधे से लेकर कलाई तक और चेस्ट पर टैटू बनवा रहे हैं। नवरात्र के नौ दिनों की नौ थीम के अनुसार ये टैटू बन रहे हैं। टैटूज में डांडिया, राधा-कृष्ण, रास, कलरफुल बटर लाय, डांडिया पेयर और मोरपंख बनवा रही हैं। बात अगर लडक़ों की करें तो वे ट्राइबल टैटू, बांसुरी संग मोरपंख, दुर्गा देवी का चेहरा और मंत्र लिखवा रहे हैं।

IMAGE CREDIT: KRISHNA TANWAR

हेयर के साथ भी एक्सपेरिमेंट
हेयर एक्सपट्र्स बताते हैं कि एक बार फिर से स्ट्रेट हेयर का ट्रेंड आ चुका है। गल्र्स व बायॅज दोनों इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। कर्ली हेयर को जितना मुश्किल होता है, स्ट्रेट हेयर में उतनी मुश्किलें कम होती हैं। वे बताते हैं कि हेयर स्ट्रेटनिंग अलग-अलग टेन्योर या कहें समय के लिए की जाती हैं। इनमें एक दिन यानी टे पररी और 6 महीने के लिए हेयर स्ट्रेटनिंग या रिबॉन्डिंग की जाती है। अगर 6 माह के इस पीरियड में हेयर कट करवा लिया तो फिर स्ट्रेटनिंग बिगड़ जाती है।

IMAGE CREDIT: KRISHNA TANWAR
Updated on:
08 Oct 2018 05:25 pm
Published on:
08 Oct 2018 05:21 pm