
राकेश शर्मा 'राजदीप' / उदयपुर . गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग करने तथा अपना हुनर निखारने के उद्देश्य से पाई समर कैंप-२०१७ अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। जहां सोमवार से रेडियो जोकी, एडवांस वेडिंग फोटोग्राफी व बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसे नए कोर्सेज की शृंखला शुरू होगी। इस तरह, पाई समर कैंप में अंतिम विकल्प शहरवासियों के सामने आएगा। इसके बाद तो सभी को अगले बरस पाई समर कैंप का इंतजार करना होगा।
एेसे में अब सोच-विचार कैसा? जल्दी से बाकी बचे कोर्सेज में ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन करा लीजिए। और हां, सबकी सुविधा के लिए पत्रिका इन एजुकेशन (पाई) तथा तथा अर्थ डायग्नोस्टिक्स, शार्प प्लानेट, इमेज सूत्र और नालंदा स्किलविंग्स (जनक्रांति समिति) संयुक्त तत्वावधान में बीएन पब्लिक स्कूल में आयोजन स्थल पर ही ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी जारी हैं।
सभी पाएंगे प्रमाण पत्र, बेस्ट स्टूडेंट को मिलेंगे अवार्ड
समापन अवसर पर रेडियो जोकी, एंकरिंग, सभी तरह के नृत्य, गायन, सेल्फ डिफेंस जैसे कोर्स में दक्ष हुए प्रतिभागियों को अपना हुनर मंच पर दिखाने का अवसर दिया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न सृजनात्मक कार्सेज के प्रतिभागियों के लिए आयोजन स्थल पर ही प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
गौरतलब है कि समर कैंप के सभी प्रतिभागी ऑनलाइन सर्टिफिकेट्स डाउनलोड कर सकेंगे, वहीं हर कोर्स में एक बेस्ट स्टूडेंट को ग्रांड फिनाले में सम्मानित किया जाएगा। समर कैंप में चौथे चरण के लिए ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन के अलावा पीआईई.पत्रिका.कॉम पर भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सुविधा उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए ९४१३२१८२६६, ९९२८८७९२७९ सम्पर्क कर सकते हैं।
-समर कैंप में चौथे चरण के लिए ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन के अलावा पीआईई.पत्रिका.कॉम पर भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सुविधा उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए ९४१३२१८२६६, ९९२८८७९२७९ सम्पर्क कर सकते हैं।