उदयपुर

राहत की खबर: तालाबों में पिछली बार से ज्यादा पानी इस साल भरा, जानें बांध-तालाबों में वर्तमान में कितना पानी

प्रदेश में प्री-मानसून की बरसात होने लगी है और जल्द ही मानसून सक्रिय होने की उम्मीद बनी है। ऐसे में जल्द ही प्रदेश के बांध-तालाबों में पानी की आवक शुरू होगी।

2 min read
Jun 17, 2025
तेज गर्मी से सूखने लगे जलाशय: फोटो पत्रिका

उदयपुर। प्रदेश में प्री-मानसून की बरसात होने लगी है और जल्द ही मानसून सक्रिय होने की उम्मीद बनी है। ऐसे में जल्द ही प्रदेश के बांध-तालाबों में पानी की आवक शुरू होगी। इस साल मानसून से ठीक पहले जून की शुरुआत में बांधों में जितना पानी भरा है, उससे कम पानी पिछले साल अप्रेल में था। इसकी साफ वजह ये है कि इस साल मई में हुई बरसात ने जलस्रोतों को बड़ा संबल दिया है। पानी की आवक भले ही नहीं हुई हो, लेकिन वाष्पीकरण की गति को रोकने का काम जरुर किया।

बीते एक माह के दरमियान प्रदेश के जलस्रोतों में 5 फीसदी पानी कम हुआ है, जबकि मई में बरसात नहीं होती तो यह आंकड़ा लगभग दुगना हो सकता था। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के बांध-तालाबों में 45 प्रतिशत पानी भरा है। वर्तमान स्थिति ये कि जोधपुर जोन के जलस्रोतों में 11.17 और उदयपुर जोन में 23.09 फीसदी ही पानी है। एक माह पहले जोधपुर में 13.91 और उदयपुर में 24.78 प्रतिशत पानी था। उदयपुर के बांध-तालाब में भी कम पड़ते पानी से बरसात का इंतजार होने लगा है।

वर्तमान: जोन अनुसार बांधों में पानी

जोन - वर्तमान प्रतिशत - एक माह पहले
जयपुर - 35.54 - 39.50
जोधपुर - 11.17 - 13.91
कोटा - 71.96 - 55.43
बांसवाड़ा - 36.61 - 39.16
उदयपुर - 23.09 - 24.78
प्रदेशभर में - 44.77 - 40.99

प्रदेश से बाहर बांधों में कितनी कमी

  • पंजाब स्थित भाखड़ा बांध में 1 मई को 35.62 फीसदी पानी था, जबकि वर्तमान में 38.44 प्रतिशत पानी है
  • पंजाब स्थित पोंग बांध में एक माह पहले 23.26 फीसदी पानी था, जबकि वर्तमान में 24.06 प्रतिशत पानी है
  • पंजाब स्थित रणजीतसागर बांध में एक माह पहले 44.27 फीसदी पानी था और वर्तमान में 59.89 प्रतिशत पानी है
  • मध्यप्रदेश स्थित गांधीसागर बांध में एक मई को 63.03 फीसदी पानी था और वर्तमान में 47.66 प्रतिशत पानी बचा है

यह भी जानें स्थिति

61.42 प्रतिशत पानी प्रदेश के बड़े 22 बांधों में
18.17 प्रतिशत ही भरे है प्रदेश के 261 मध्यम बांध
9.23 प्रतिशत पानी बचा 408 छोटे बांध-तालाबों में
44.77 प्रतिशत पानी कुल है सभी बांध-तालाबों में
40.90 प्रतिशत पानी था एक माह पहले जलस्रोतों में

Updated on:
17 Jun 2025 02:16 pm
Published on:
17 Jun 2025 02:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर