उदयपुर

उपमहापौर पारस सिंघवी ने किया पदभार ग्रहण

उपमहापौर पारस सिंघवी ने किया पदभार ग्रहण
less than 1 minute read
Nov 30, 2019
उपमहापौर पारस सिंघवी ने किया पदभार ग्रहण
उपमहापौर पारस सिंघवी ने किया पदभार ग्रहण

प्रमोद सोनी / उदयपुर नगर निगम के नव निर्वाचित उपमहापौर पारस सिंघवी ने नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की मौजूदगी में पद ग्रहण किया। इस मौके पर कटारिया के साथ बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे। पदग्रहण करने के साथ ही पारस सिंघवी को बधाई देने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ गई। पद ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पारस सिंघवी ने कहा कि बीजेपी की ओर से उन्हें उप महापौर का पद प्रत्याशी बनाया गया तो दूसरी और बीजेपी के सभी पार्षदों ने उन्हें मत देकर विजय बनाया ओर अब उदयपुर शहर में अच्छे से अच्छे कार्य करने की कोशिश करेंगे ताकि उदयपुर शहर का राजस्थान में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में अपनी अलग पहचान बना सके। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने की बात को लेकर जब मीडियाकर्मियों ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हैं लेकिन कोशिश की जाएगी कि उनसे पूरा तालमेल रहे ताकि उदयपुर शहर के विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से भी पूरी मदद मिल सके।

Published on:
30 Nov 2019 10:07 pm