उदयपुर

जल शक्ति कार्यों का अवलोकन

(Visit of Deputy Director of Central Water Board) केन्द्रीय जल बोर्र्ड के उप निदेशक का दौरा
less than 1 minute read
Sep 19, 2019
Visit of Deputy Director of Central Water Board
जल शक्ति कार्यों का अवलोकन

उदयपुर. लसाडि़या.़ केन्द्रीय जल बोर्ड के उप निदेशक विवेक कुमार सिंह ने बुधवार को पंचायत समिति लसाडिय़ा क्षेत्र के जलशक्ति कार्यों का अवलोकन किया। ग्राम पंचायत मानपुरियों का गुड़ा, आरणिया, बलिचा में रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर निर्माण कार्य, हैण्डपम्प के समीप सोख्ता खड्डा, चरगाह विकास, गली फ्लग स्ट्रक्चर व पौधरोपण कार्यों का अवलोकन किया गया। पंचायत धामनिया में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के अन्तर्गत जल ग्रहण एवं भू-संरक्षण विभाग की ओर से निर्मित एम.पी.टी.निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ विकास अधिकारी विशाल सोनी, जल ग्रहण एवं भू- संरक्षण के सहायक अभियन्ता कैलाश जागेटिया, कनिष्ठ अभियन्ता पंकज आर्य, विकास अधिकारी बलिचा मोहनलाल गवारिया, कनिष्ठ सहायक कैलाश चन्द्र मीणा, जे.टी.ए. कृष्णवीर सिंह, ताराचन्द मीणा, राजेन्द्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।
तुलसी का जिला टीम में चयन

सराड़ा. 64 वी जिला स्तरीय खो खो में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय भंवरा फला पंचायत समिति सेमारी की छात्रा तुलसी मीणा का जिला टीम में चयन किया गया है। वह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोलूवाला, हनुमानगढ़ में होने वाली राज्य स्तरीय स्पर्धा में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
संस्था प्रधान दीपेंद्र जैन ने यह जानकारी दी।

Published on:
19 Sept 2019 01:42 am