उदयपुर

पैंथर ने इस गांव में पहली बार में ही बना लिया खौफ

पैंथर ने बाड़े में बंधी भैंस को किया घायल, धोलीमगरी गांव में पैंथर का आतंक
less than 1 minute read
Oct 08, 2019
Panther made fear in the village
पैंथर ने इस गांव में पहली बार में ही बना लिया खौफ

मावली . मावली क्षेत्र की धोलीमगरी ग्राम पंचायत में इन दिनों पैंथर का आतंक है। जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। यहां रविवार देर रात को पैंथर ने गांव में दस्तक देकर बाड़े में बंधी भैंस पर हमला कर दिया।

गांव के मुकेश सुथार ने बताया कि रविवार रात को सुथारों का मोहल्ला में पैंथर ने भंवरलाल सुथार के बाड़े में बंधी भैंस पर हमला कर दिया। भैंस बुरी तरह घायल हो गई। सुबह भंवरलाल बाड़े में पहुंचा तो भैंस को घायलावस्था में देखा। पैंथर के हमले की खबर पूरी गांव में फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वन विभाग को भी सूचना दी गई। बताया कि धोलीमगरी में पहली बार पैंथर ने दस्तक दी है। ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की है।

गांव में पैंथर के आने की सूचना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। इसकी चर्चा दिनभर बनी रही। लोग जैसे-तैसे अपने मवेशियों को बचाने के जतन करते रहे। लोगों को भय है कि पैंथर फिर आएगा और उनके मवेशियों का शिकार कर लेग।

Updated on:
08 Oct 2019 02:21 am
Published on:
08 Oct 2019 02:21 am