सूत्रों की मानें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा राजस्थान में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सूत्रों की मानें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस
सूत्रों की मानें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा राजस्थान में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सूत्रों की मानें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा राजस्थान में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई के बाद राजस्थान पहुंचे हैं। कयास लगाए जा रहे कि परिणीति चोपड़ा अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहती हैं। वे राजस्थान में वेडिंग वेन्यू की खोज में निकले हुए हैं। परिणीति शनिवार सुबह 9.30 बजे उदयपुर पहुंचीं और उदयपुर के लीला पैलेस में ठहरी हुई थीं। साथ ही उसके परिवार के सदस्य उदयविलास होटल में रुके थे।
शनिवार सुबह परिणीति ने अपने रिश्तेदारों के साथ उदयविलास में लंच किया। इसके बाद वह होटल लीला पैलेस के लिए रवाना हो गईं। परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा की जोधपुर में शाही शादी हुई।
इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणीति राजस्थान के उदयपुर या जयपुर में ही शादी कर सकती हैं।
परिणीति ने पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना से भी मुलाकात की और उदयपुर के पर्यटन स्थलों व होटलों की जानकारी ली।
जानकारी के मुताबिक आप सांसद राघव चड्ढा की पहले उदयपुर पहुंचने की योजना थी लेकिन वह अब जयपुर आएंगे और यहां विवाह स्थल का जायजा लेंगे। जबकि परिणीति रविवार तक उदयपुर में रहेंगी।
राजस्थान यात्रा के दौरान परिणीति ने सफेद रंग की पारंपरिक ड्रेस पहनी हुई थी, वहीं राघव चड्ढा हमेशा की तरह कुर्ता-पायजामा में दिखे। कपल को उनकी सगाई के करीब दो हफ्ते बाद साथ देखा गया है। दोनों ने दोस्तों और करीबियों की मौजूदगी में 13 मई को सगाई की थी। कपल की सगाई में प्रियंका चोपड़ा के अलावा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और पी. चितंबरम पहुंचे थे।