उदयपुर

अब मौज-शौक पर भी पुलिस की ‘आंख

police action संदिग्धों पर नजर रख रही पुलिस के हत्थे चढ़े चोरी के आरोपी
less than 1 minute read
अब मौज-शौक पर भी पुलिस की 'आंख
अब मौज-शौक पर भी पुलिस की 'आंख

उदयपुर/ सलूम्बर. police action चोरी, लूट जैसी अन्य वारदातों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी में कमजोर रही पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच का नया तरीका ढूंढ़ा है। स्थानीय थाना पुलिस ऐसे मामलों को लेकर क्षेत्र में महंगे मौज-शौक करने वाले युवाओं की सूची बना रही है। युवाओं की ऐसी ही सुध लेने में जुटी पुलिस के हत्थे तीन संदिग्ध चढ़ गए। पुलिस सख्ती के आगे आरोपियों की एक नहीं चली और बिना देर लगाए उन्होंने सच कबूल लिया। आरोपियों ने दो माह पूर्व थाना क्षेत्र के वलियाखेड़ा मार्ग पर निलेश कुमार जैन के प्लांट से कंप्रेशर मशीन चोरी करना स्वीकार किया।
इससे पहले थानाधिकारी हनवंतसिंह ने मय जाप्ता संदिग्धता के आधार पर खरका तालाब निवासी धूला व खेमा पुत्र केरा मीणा तथा आजणी पचोर थाना लसाडिय़ा निवासी देवीलाल पुत्र भजा मीणा को गिरफ्तार किया। पुलिस वारदात में लिप्त अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। साथ ही मौका वारदात में उपयोग किए गए टेम्पो को भी जब्त करने के प्रयास जारी हैं।

झाड़ोल बन्द की अफवाह में बढ़ाई मुस्तैदी
झाड़ोल. उपखण्ड अधिकारी स्तर पर अतिक्रमण सफाए को लेकर छेड़े गए अभियान के तहत कोर्ट चौराहे पर केबिन हटाने की हुई कार्रवाई के बाद मंगलवार को झाड़ोल बंद की अफवाह ने पुलिस की मुस्तैदी बढ़ा दी। अफवाहों के बीच उपखण्ड मुख्यालय पर तीन थानों के अलावा अतिरिक्त जाप्ते ने मुस्तैदी के साथ मोर्चा संभाला। दूसरी ओर पुलिस की उपस्थिति के बीच मुख्यालय पर हालात सामान्य बने रहे। police action सराड़ा पुलिस उप अधीक्षक हीरालाल, ओगणा, फलासिया और झाड़ोल थाना प्रभारी मय जाप्ता मौके पर डटे रहे।

Published on:
23 Oct 2019 06:00 am