
भुवनेश पण्ड्या
उदयपुर. मेडिकल कॉलेजों की आपातकालीन इकाइयों और ट्रोमा सेन्टर्स पर आए दिन होने वाले लड़ाई झगड़ों से निपटने, चिकित्सक शिक्षकों के साथ भावुकता में मरीजों के परिजनों की ओर से हाथापाई से निपटने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग के शासन सचिव वैभव गालरिया ने गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। गालरिया ने इसमें उल्लेख किया है कि प्रदेश में छह मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। इसमें आम नागरिकों को आकस्मिक घटना से राहत देने के लिए हर मेडिकल कॉलेज की आपातकालीन इकाई व ट्रोमा सेन्टर्स पर पुलिस कर्मियों की जरूरत है। आपातकालीन इकाई व ट्रोमा सेन्टर्स पर मरीजों के साथ परिजनों की ओर से भावुकता में चिकित्सालय परिसर में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक शिक्षकों के साथ कई बार झगडे़ की आशंका बनी रहती है। इसे लेकर पुलिसकर्मियों की जरूरत रहती है। गालरिया ने जयपुर में आपातकालीन इकाई व ट्रोमा सेन्टर के लिए पांच-पांच, उदयपुर, अजमेर , बीकानेर, कोटा के लिए दोनों केन्द्रों पर तीन-तीन पुलिसकर्मी मांगे हैंं।