उदयपुर

फ्लायर…..राखी भेजने पर बहनों को 10 फीसदी की छूट, लिफाफे पर लिखना होगा ‘राखी’

Aug 12, 2026
Rajasthan

B12 अगस्त से मिलेगी सुविधा, प्रधान डाकघर में लगेंगे विशेष काउंटर; एक बार में पांच राखी मेल ही करा सकेंगे बुकB
Bराजसमंद. Bरक्षाबंधन पर दूर-दराज बैठे भाई की कलाई तक राखी पहुंचाने वाली बहनों के लिए डाक विभाग ने राहत भरी पहल की है। इस बार बहनों को स्पीड पोस्ट से राखी भेजने पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट मिलेगी। यह सुविधा 12 अगस्त से शुरू होगी। हालांकि छूट का लाभ लेने के लिए बहनों को एक जरूरी बात का ध्यान रखना होगा। राखी वाले लिफाफे पर स्पष्ट और बड़े अक्षरों में ‘राखी’ लिखना अनिवार्य होगा। डाक विभाग के अनुसार लिफाफे पर ‘राखी मेल’ अंकित होने के बाद ही उसे इस विशेष श्रेणी में शामिल कर रियायती शुल्क लिया जाएगा। यदि लिफाफे पर ‘राखी’ नहीं लिखा हुआ है तो ग्राहक से सामान्य स्पीड पोस्ट शुल्क ही वसूला जाएगा। एक ग्राहक एक बार में अधिकतम पांच राखी मेल स्पीड पोस्ट ही बुक करा सकेगा। इसके अलावा विदेश में भी राखी भेजने के लिए आईपीएस सेवा शुल्क 185 रूपए निर्धारित किए गए हैं।
Bबुकिंग के लिए लगाए जाएंगे विशेष काउंटरB
राजसमंद स्थित प्रधान डाकघर में राखी भेजने वाले लोगों की सुविधा के लिए विशेष काउंटर भी लगाए जाएंगे। रक्षाबंधन को देखते हुए विभाग की ओर से राखी की बुकिंग को आसान बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। बहनों को राखी सुरक्षित तरीके से भेजने के लिए डाकघर में वाटरप्रूफ लिफाफे भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनमें छोटे लिफाफे की दस, बड़े की 15 और गिफ्ट बॉक्स की कीमत 30 रुपए के बीच है।

Bआम ग्राहकों को ही मिलेगा छूट का लाभB
राखी मेल पर मिलने वाली 10 प्रतिशत की छूट की सुविधा केवल आम ग्राहकों के लिए होगी। स्पीड पोस्ट की बुकिंग डाकघर के काउंटर से ही करानी होगी। बीपीएनपीएल, कारपोरेट और बल्क ग्राहकों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। डाक विभाग ने स्पष्ट किया है कि 10 प्रतिशत की छूट सिर्फ डाक शुल्क पर लागू होगी। वैल्यू एडेड सेवाओं पर यह छूट नहीं दी जाएगी।

इनका कहना है
रक्षाबंधन पर लोगों की सुविधा को देखते हुए यह सुविधा शुरू की गई है। इसका उद्देश्य लोगों को कम शुल्क में राखी सुरक्षित और समय पर भेजने की सुविधा देना है।
- भूपेन्द्र पाराशर, अधीक्षक, डाकघर, राजसमंद

Updated on:
12 Aug 2026 06:01 am
Published on:
12 Aug 2026 06:01 am